5 मिनट में बनने वाले 5 ब्रेकफास्ट, टाइम नहीं तो ये ट्राई करें

5 मिनट में बनने वाले 5 ब्रेकफास्ट, टाइम नहीं तो ये ट्राई करें

अगर आप भी पराए शहर में अकेले रहते हैं और आपके खाने-पीने का कोई हिसाब नहीं हैं। आपको नाश्ते से लेकर रात के खाने तक पड़ोस के ही एक रेस्टोरेंट पर निर्भर रहना पड़ता है। घर पर कुछ बनाने के बारे में आप सोच नहीं सकते क्योंकि आपको ऑफिस जल्दी पहुंचना होता है। जिसके चक्कर में आपका ब्रेकफास्ट अक्सर मिस हो जाता है। तो टेंशन मत लीजिए। आइए नजर डालते हैं उन झटपट बनने वाले नाश्ते पर जो सुबह सिर्फ आपके पांच मिनट लेकर आपको अच्छी सेहत देंगे। 5 मिनट में बनने वाले 5 ब्रेकफास्ट, टाइम नहीं तो ये ट्राई करें
पोहा
पोहे धो कर अलग रख दें। मूंगफली को तेल में तलकर अलग से रख दें। अब कढाई में तेल गरम करें और उसमें राइ डाल दें। राइ जब तड़कने लगें तो उसमें प्याज़ हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर 2 मिनट तक चलायें। फिर इसमें आलू डाल कर हल्दी और थोडा सा नमक डाल कर ढक दें। 5 मिनट बाद जब आलू पक जायें तब इसमें पोहे और नमक दाल दें। 5 मिनट के बाद इसमें निम्बू का रस डालकर गैस बंद कर दें । कटी हुई हरी धनिया और तले हुए मूंगफल्ली से पोहे को सजा दें। 
बेसन चीला
अक्सर लोग नाश्ते में बेसन का चीला बनाना पंसद करते हैं। जल्दी बनने के साथ-साथ ये काफी पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए बेसन को छान कर एक बर्तन में रखना चाहिए। उसके बाद 1 कप पानी डालकर बेसन को गुठलियां खत्म होने तक उसे घोल लें। बेसन के घोल में टमाटर,कद्दूकस कि हुई पत्ता गोभी मिला लिजिए। इस बेसन के मिश्रण को पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा घोलिए। घोल में हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, नमक और कटा हुआ हरा धनियां भी डालें। अब तवे को गरम करके 2 बड़े चम्मच घोल भर कर तवे पर डाले। इसके बाद तवे पर इसे चम्मच की मदद से पतला, गोल फैलाइये। चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये। इसके बाद चीले को पलट दीजिए। इसी तरह चीले की दूसरी सतह को भी ब्राउन होने तक सेके। आपका चीला बनकर तैयार है। चीले को एक प्लेट पर निकालकर चटनी के साथ खाएं।  

ब्रेड ढोकला

इसे बनाने के लिए ब्रेड के किनारे काट लें और ब्रेड के एक तरफ धनिया की चटनी लगाएं। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें। अब चटनी वाले ब्रेड को बिना चटनी वाले ब्रेट से ढक दें। अब इन ब्रेड के ऊपर दही फैला लें। फिर ऊपर से थोड़ा नमक और मिर्च भी छिड़क दें। सरसों को तड़का ऊपर से डाल कर प्लेट में हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।

मैंगो शेक

जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते वो मैंगो शेक पीकर शरीर में कैल्शियम की होने वाली कमी को पूरा कर सकते हैं। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है। इसके साथ ही झट से बनकर भी तैयार हो जाता है। इसको बनाने के लिए आप आम को धोकर उसके गूदे को मिक्सी में दूध और चीनी के साथ डाले। आप इस शेक में बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते है। इसके बाद मिक्सी को दो मिनट चलाए। आपका ठंडा-ठंडा मैंगो शेक बनकर बिल्कुल तैयार है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com