इन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, जानिए शुभ अंक और साप्ताहिक राशिफल

5 से 11 फरवरी तक इन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, जानिए शुभ अंक और साप्ताहिक राशिफल

इन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, जानिए शुभ अंक और साप्ताहिक राशिफल

मेष 

कृतिका नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह राहत के साथ सफलता देगा। किसी भी प्रकार की व्यवसायिक योजना न बनाएं। माह मध्य में अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए बुध, गुरु का दिन लाभ दे सकता है। नौकरी पेशा से संबंधितों को विभाग द्वारा विदेश प्रवास का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल क्षेत्र में सफलता।   

शुभ रंग : कत्थई, सफेद

शुभ अंक : 1, 3 दिशा : वायव्य, उत्तर

अनुकूल सलाह : अनियंत्रित स्थितियों को पक्ष में हल करने का प्रयास करें।

वृष

कार्य क्षेत्र में बदलाव लाएंगे। पुरानी योजनाओं को आधुनिक दृष्टिकोण से लागू करेंगे। बेहतर आर्थिक लाभ के लिए संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारियों के लिए स्टोन सेक्टर में वैरायटी के साथ लाभ के योग। नौकरी पेशा से संबंधितों को जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को वैदेशिक सेवा में अवसर।

शुभ रंग :  बैंगनी, अंगूरी हरा

शुभ अंक :  5, 7 दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम

अनुकूल सलाह :  शीघ्रता को छोड़ते हुए सरलता से आगे बढऩे से लाभ।

मिथुन

कार्य में प्रगति के साथ स्थान में परिवर्तन। व्यवसायिक समस्या का हल होगा। नए अनुक्रम मित्रों के माध्यम से संपादित होंगे। व्यापारियों के लिए  कटलरी, टिम्बर डिजाइनिंग से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक लाभ। नौकरी पेशा से संबंधितों को प्रबंधन में इंक्रीमेंट। महिला तथा छात्रवर्ग को डेस्टिनेशन मैनेजमेंट में सेवा के अवसर।

शुभ रंग : सिंदूरिया, मेंहदी हरा

शुभ अंक :   4, 8  दिशा : ईशान, पूर्व 

अनुकूल सलाह : योजनाओं को तकनीकी आधार देते हुए सफलता प्राप्त करें।

कर्क  

आंतरिक क्लेश महसूस करेंगे। अस्थिरता चिंता उत्पन्न करेगी। बुधवार से स्थिति नियंत्रित रहेगी। कार्य में बदलाव के साथ लाभ। व्यापारियों के लिए  गुरु, शुक्रवार विशेष लाभकारी। नौकरी पेशा से संबंधितों को जॉब स्विच करना पड़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग में कड़ी मेहनत से सफलता।

शुभ रंग : गुलाबी, नींबू पीला

शुभ अंक : 6, 9  दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : नीतिगत तरीके से कार्य साधने का प्रयास करें।

सिंह

चंद्रमा का प्रभाव मिली-जुली प्रतिक्रिया देगा। मिश्रित लाभ। अन्य योजनाओं को सोम, मंगलवार में लाभ के साथ निवेश बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार पूर्व दिशा से व्यवसाय को नई गति देगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को अन्तर्विभागीय सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य प्रशासन सेवा में अवसर।

शुभ रंग : फिरोजी, लाल

शुभ अंक : 5, 7  दिशा : ईशान, आग्नेय

अनुकूल सलाह : योजनानुरूप कार्य से सफलता मिल सकती है। प्रयास करें। 

कन्या

अतिरिक्त व्यवसाय के अवसर मिलेंगे। मित्रों के माध्यम से निवेश की योजना गति पकड़ेगी। व्यापारियों के लिए सरसों, मूंगफली से संबंधित बाजारों में उछाल की संभावना है। नौकरी पेशा से संबंधितों को फेब्रीकेशन से संबंधित विभाग में विशेष अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को बैंकिंग में अवसर।

शुभ रंग : केसरिया, तोतापरी हरा

शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व, पश्चिम

अनुकूल सलाह : तकनीकी दक्षता को कार्यक्षेत्र में इस्तेमाल करें।

तुला

हल्कापन अनुभव होगा। नए कार्य की तलाश करेंगे। बुधवार से अनुकूल परिस्थितियां व्यवसायिक लोगों से संबंध स्थापित करवाएगी। व्यापारियों के लिए गुरुवार का दिन निर्णय लेने का रहेगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को बाहरी अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को फैशन डिजाइनिंग में वैदेशिक अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : नारंगी, गहरा हरा।

शुभ अंक : 1, 2  दिशा :  नैऋत्य, पश्चिम 

अनुकूल सलाह : विभागीय समस्याओं का समाधान वरिष्ठों के माध्यम से कर लें। 

वृश्चिक 

रणनीति बनाएं। अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने लागू न करें। समय का लाभ लेते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य में स्क्रैप का धंधा अच्छा लाभ दे सकता है। नौकरी पेशा से संबंधितों को इच्छित पद की प्राप्ति का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में पैसिफिक अवसर।

शुभ रंग : मूंगिया हरा, मैरून

शुभ अंक : 4, 7 दिशा :  वायव्य, उत्तर

अनुकूल सलाह : कार्यों में शीघ्रता नुकसान दे सकती है। ध्यान रखें।

धनु

अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव होगा। आशान्वित होंगे। आत्मविश्वास में अभिवृद्धि नए कार्य पर विचार होगा। व्यापारियों के लिए व्यवसाय के अन्य क्षेत्रों में निवेश के विकल्प खुलेंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों को शासकीय अवसर की संभावना। महिला तथा छात्रवर्ग को लघु उद्योग इकाई में केन्द्रीय सहायता का लाभ मिलेगा। 

शुभ रंग :  जामुनिया, सफेद

शुभ अंक :  6, 8 दिशा : पूर्व, दक्षिण

अनुकूल सलाह : व्यवसाय में व्यवहारिकता से अधिक सिद्धांत पर ध्यान दें। 

मकर

कार्य में प्रगति लाभ के योग। ऊर्जा का विकास आर्थिक प्रगति में दिखाई देगा। शनि का प्रभाव परिवर्तन करवाएगा। विवादों से बचें। व्यापारियों के लिए कमाई का अच्छा समय है। नौकरी पेशा से संबंधितों को कंपनी स्वीच करने से ज्यादा लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को स्थानीय प्रशासन में सेवा के अवसर मिलेगें।

शुभ रंग :  हल्का गुलाबी, आसमानी

शुभ अंक : 3, 8 दिशा : पूर्व, दक्षिण

अनुकूल सलाह : वरिष्ठों का सम्मान करते हुए सफलता प्राप्त करें।

कुंभ 

अधिक सोचने से बचें। कार्य अपने समय पर होगा। अज्ञात भय को हावी न होने देवें। समय की प्रतीक्षा करें। व्यापारियों के लिए सप्ताह में तीन दिन हानि का योग। नौकरी पेशा से संबंधितों को कार्य प्रभार बढ़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम कार्य से संबंधित सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। प्रयास बढ़ा देवें।

शुभ रंग : चमकीला लाल, समुद्री हरा

शुभ अंक : 5, 6 दिशा :  नैऋत्य, वायव्य

अनुकूल सलाह : कानूनी कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग सफलता देगा।

मीन

अनुकूलता बनेगी। लाभ के प्रयास करेंगे। कहीं-कहीं उलझनों का अनुभव होगा। बुधवार से अनुकूलता अनुभव होगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार में नए अनुबंध निवेश करवाएंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों का चिकित्सा के क्षेत्र में अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी सफलता मिलेगी।

शुभ रंग :  गाजरिया लाल, खरबूजी पीला 

शुभ अंक : 1, 6 दिशा :  आग्नेय मध्य दक्षिण

अनुकूल सलाह : सफलता के लिए मापदंडों मे बदलाव लाने से लाभ।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com