Big Breaking: अभी-अभी शाहजहांपुर जनपद में मारा गया चोटी कटवा!

लखनऊ : यूपी में चोटी काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इसी के साथ चोटी काटने वाले का रहस्य भी गहरता जा रहा है। इन सबके बीच यूपी के शाहजहांपुर जनपद से अजीब सी खरब आयी। यहां लोगों ने चोटी कटाने वाले एक पक्षी को पकडऩे का दावा किया। लोगों की पिटाई से उसी मौत हो गयी है।

 


बताया जाता है कि पक्षी चमगादड़ जैसा है, पर उसकी हकीकत क्या है, इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है। शाहजहांपुर से जो खबर मिली है कि उसी माने तो अल्हागंज थाना इलाके के मोहल्ला बगिया निवासी रामसागर की पत्नली पूजा बीती देर रात चोटी कटने पर बेहोश हो गई। परिवार के लोगों का दावा है कि चमगादड़ जैसे दिखने वाले पक्षी ने चोटी काटी है। हांलाकि ऐसा करते उसे किसी ने देखा नहीं। पूजा के ससुर श्रीकृष्ण ने उस पक्षी पर डंडों से प्रहार कर उसको बांध लिया।

पिटाई से पक्षी की मौत हो गई है। आज तड़के से ही वहां पर पक्षी को देखने के लिए भीड़ लग गयी। फिलहाल यह खबर कितनी सही है, इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। वहीं इसी के साथ यूपी के अन्य जनपदों से चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई व रायबरेली जनपद में भी महिलाओं की चोटी कटने की सूचना मिली है। पर दर्जनों घटनाएं होने के बावजूद भी अभी तक चोटी काटने की घटना के पीछे का असली रहस्य सामने नहीं आ सकता है। पुलिस व प्रशासन इस घटना को आफवाह बता रहा है। वहीं कुछ लोग उसको किसी की शरारत बतात रहे हैं। अब देखने यह होगा कि चोटी कटवा का सच कब लोगों के सामने आता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com