एएसपी अजय कुमार बने प्रान्तीय पुलिस सेवा संघ के नये अध्यक्ष

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रान्तीय पुलिस सेवा संघ ने आज अपना नया अध्यक्ष चूना। इस संघ के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश आईपीएस पद पर प्रमोशन पा चुके हैं और इस वजह से यह पद खाली हो गया था। वूमन पावर लाइन के एडिशनल एसपी अजय कुमार को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।


रविवार की दोपहर एसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र के दफ्तर में प्रान्तीय पुलिस सेवा संघ की बैठक की गयी। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश को आईपीएस पद पर प्रमोशन पाने पर बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गयी। इसके बाद संघ के लोगों ने सर्वसमति से वूमन पावर लाइन के एडिशनल एसपी अजय कुमार को संघ का नया अध्यक्ष चुना।

इस बैठक में प्रतान्तीय पुलिस सेवा सवर्ग के विभिन्न वेतनमान के अंर्तगत आने वाले समस्त पदों को चिन्हित करने और अन्य प्रान्तीय सेवाओं के अनुरूप सेवा शर्तों को लागू करने और आने वाले समय में प्रान्तीय पुलिस सेवा संघ के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान प्रक्रिया से कारने पर फैसला लिया गया। इसके अलावा इस बैठक में सेवा संबंधी समस्याओं पर विचार करते हुए उसको शासन स्तर तक पहुंचाने और दूर कराने की बात भी कही गयी।

इस बैठक में संघ के वरिष्ठï उपाध्यक्ष शहाब रशीद खान, हबीबुल हसन, उपाध्यक्ष अवनीश कुमार मिश्र, महासिवन दिनेश यादव, दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विनय चंद्रा, सचिव बबिता सिंह, संयुक्त सचिव शेषमणि, राजेश तिवारी, पदेन सदस्य प्रद्युम्न सिंह, सर्वेश कुमार मिश्र, राहुल श्रीवास्तव और अभय कुमार मिश्र के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com