Big Breaking: भाई को राखी बांधी आयी युवती की कटी चोटी , मचा हड़कम्प

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटना की अब असलियत का पता नहीं चल सका है। वहीं एक के बाद एक हो रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं। अब कुशीनगर जनपद में भाई को राखी बांधने आयी एक युवती की रात में चोट कट गयी।


कुशीनगर के पटहेरवा थाने के बिहार खुर्द बंगला टोले में दिलीप यादव की बहन 28 वर्षीय प्रेमशीला की कल देर रात में चोटी कट गई। वह कल शाम को ही अपने मायके राखी बांधने आई थी। महिला ने बताया कि उसकी चोटी कल रात करीब 12 से एक के बीच में कटी थी। उसकी बातें सुन पूरे गांव में अफवाह का बाजार गरम है।

पुलिस ने मौके पर जाकर उससे पूछताछ की है। वहीं बरेली में रोजगर दफ्तर से रिटायर राम अवतार गुप्ता निवासी प्रेमनगर की पत्नी कुसुम गुप्ता की आज चोटी कट गई। वह आज रक्षाबंधन की तैयारी करने के बाद नहाने जा रही थीं इसी बीच करीब दस बजे जब उन्होंने अपना जूड़ा खोला तो उनके आधे बाल जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद वह घबरा गई। कुसुम के साथ अनहोनी से घर के लोग काफी परेशान हैं। वाराणसी तथा पास के क्षेत्रों में भी आज चार जगह पर चोटी कटने की घटना सामने आई है। बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में समुंदरी देवी की चोटी कटी। इसने साथ ही बलिया के दुबहड़ क्षेत्र में भी चोटी काटने की दो घटनाएं हुई हैं।

जौनपुर में मछली शहर क्षेत्र अंतर्गत बरईपार गांव में भी आज तड़के एक महिला की चोटी काटी गई। इन सब घटनाओं के बीच अभी चोटी काटे जाने का सच सामने नहीं आ सका है। पुलिस व प्रशासन इसको महज अफवाह ही बता रहा है। पर इसके पीछे हकीकत क्या है, किसी कोई नहीं पता।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com