12 और महिलाओं की फिर से कटी चोटी, डॉक्टर्स ने बताया ये बड़ी वजह...

अभी-अभी: लखनऊ में चोटी काटने की पहली घटना, मचा हड़कम्प

लखनऊ: आखिरकार पुलिस व प्रशासन जिस बात को लेकर चिन्तित था, वहीं घटना राजधानी लखनऊ में हो गयी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की देर रात पहली चोटी कटने की घटना सामने आयी है। यह घटना शहर के पॉश इलाके गोमतीनगर के विजयखण्ड में घटी।

12 और महिलाओं की फिर से कटी चोटी, डॉक्टर्स ने बताया ये बड़ी वजह...
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि हरदोई जनपद निवासी राजू कनौजिया विजयखण्ड इलाके में एक कमरे के मकान में अपनी पत्नी पूजा के साथ किराये पर रहता है। राजू कपड़ा प्रेस करने का काम करता है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी देर रात खाना खाकर अपने कमरा बंद करके सो गये। रात करीब 12 बजे के आसपास राजू की पत्नी पूजा की चोट कट गयी।

चोटी कटते ही पूजा की आंख खुल गयी। कटे हुए बाल देख पूजा ने शोर मचा दिया। शोर होते ही पूजा का पति जाग उठा। पूजा का उस वक्त चक्कर आ रहा था। पत्नी की कटी चोटी देख राजू ने शोर मचा दिया। शोर होते ही आसपास के लोग भी मदद के लिए जमा हो गये। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में चोटी कटने की सूचना आग की तरह फैल गयी।

खबर मिलते ही गोमतीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। छानबीन की गयी तो पुलिस को मौके से पूजा की कटी हुई चोटी व कैंची मिली। पुलिस ने जब पूजा से बातचीत करने की कोशिश की तो उसने चक्कर आने की शिकायत की। इस पर उसका पति फौरन ही उसको इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गया।

फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि असल में पूजा के साथ क्या हुआ। वहीं पुलिस पूजा की चोटी कटने की इस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जब कमरा अंदर से बंद था तो कोई कैसे कमरे में घुसकर पूजा की चोटी काट सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com