बड़ी खबर: अब मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना रही है राज्य सराकर!

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और राष्ट्रगान को लेकर दिये गये आदेश को न मानने वाले मदरसों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह बात कैबिनेट मंत्री व सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सबका है। इसका सम्मान हमारा फर्ज है।


15 अगस्त और 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है। मदरसों में पढऩे वाले बच्चे भी देश के भविष्य हैं। उनको भी जंग.ए.आजादी का इतिहास और इसमें शहीद होने वाले क्रांतिकारियों के बारे में जानने का हक है। निजी हितों के कारण कुछ लोगों द्वारा इस मुद्दे पर राजनीति करना गलत है।

अब ऐसे मदरसों की सूची तैयार की जा रही है जहां पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस आदेश का पालन नहीं किया गया। ऐसे मदरसों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। सरकार ने 15 अगस्त को सभी मदरसों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का आदेश दिया था।

साथ ही पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराने का आदेश दिया गया था। प्रदेश के अधिकांश मदरसों ने इसका अनुपालन भी किया पर कुछ जगहों से ऐसा न करने की आ रही खबरों भी सामने आयी। कुछ मदरसों में कार्यक्रम हुए और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी नहीं करायी गयी। कुछ मदरसों ने राष्ट्रगान की जगह सारे जहां से अच्छा हिंदूस्तान हमारा गीत गाया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com