WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया, बने चैंपियन

WWE के सुपरस्टार जिंदर महल ने भारत वासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में हो रहे समरस्लैम 2017 में शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपना चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड किया। महल को इस दौरान सिंह ब्रदर्स का भरपूर साथ मिला।
WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया, बने चैंपियन
 

WWE समरस्लैम में जिसकी उम्मीद थी, वैसा हुआ भी। जिंदर महल और शिंस्के नाकामुरा की फाइट में सिंह ब्रदर्स ने स्पेशल एपिरियंस किया। उन्होंने उम्मीद के मुताबिक सभी को चौंकाते हुए नाकामुरा पर मुक्के और लात बरसाना शुरू कर दिया। 
वैसे बता दें कि नाकामुरा चैंपियन जिंदर महल पर शुरुआत से हावी थे। भारतीय मूल के जिंदर महल का एक भी दांव नाकामुरा को ढेर नहीं कर पा रहा था, जबकि नाकामुरा खिताब से एक कदम दूर थे तब सिंह ब्रदर्स ने वहीं काम किया जो हमेशा से करते आए है।
 

जापान के रेसलर नाकामुरा ने सिंह ब्रदर्स की जमकर धुनाई की, लेकिन इससे जिंदर महल को अपनी एनर्जी वापस पाने का समय मिल गया। फिर जो हुआ, उससे नतीजा महल के पक्ष में आया। महल ने नाकामुरा पर अपना खल्लास लगा दिया, जिससे जापानी रेसलर पार नहीं पा सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिंदर महल चैंपियन बने और अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहे।
 

याद हो कि जिंदर महल ने बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को हरा खिताब जीत कर रैसलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी थी। उसके बाद मनी इन द बैंक में जिंदर ने अपना टाइटल रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड किया, जबकि बैटलग्राउंड में हुए पंजाबी प्रिजन मैच में जिंदर ने द ग्रेट खली की मदद से जीत दर्ज की थी। वहीं अब फिर से जिंदर महल ने अपने टाइटल को डिफेंड कर दिया है, लेकिन देखना होगा कि कब तक ये सुपरस्टार अपने टाइटल को डिफेंड कर पाता है।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com