7 मार्च को बन रहा है महायोग, संकट में आने वाली हैं ये राशियां....

7 मार्च को बन रहा है महायोग, संकट में आने वाली हैं ये राशियां….

7 मार्च को शनि और मंगल ग्रह एक राशि में आ जाएंगे। यह महायोग 2 मई 2018 तक रहेगा यानि शनि और मंगल दो महीनों तक एक ही राशि में रहेंगे। शनि ग्रह को पापी ग्रह कहा जाता है तो वहीं मंगल आग का कारक माना जाता है। शनि पहले से ही धनु राशि में गोचर हैं और 7 मार्च की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मंगल भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल और शनि के युति से आने वाले समय में सभी राशियों पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।7 मार्च को बन रहा है महायोग, संकट में आने वाली हैं ये राशियां....

मेष राशि- मेष राशि वालो का स्वामी मंगल होता है और यह आपके साथ है। मेष राशि और लग्न वालों के लिए शनि-मंगल की युति नवें स्थान पर होगी। यह युति के कारण अचानक कोई दुर्घटना हो सकती है। पुत्र का पिता से विवाद भी हो सकता है। सेहत के मामले में भी बुरी खबर मिल सकती है। इस दौरान फिजूल के खर्चों भी बढ़ सकते हैं।

वृष राशि- इस राशि के लिए शनि और मंगल की युति अष्टम भाव में हो रहा है। इस राशि को लोग किसी साजिश का शिकार बन सकते है। परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद पैदा हो सकता है। मान-सम्मान को ठेस भी पहुंच सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह युति सप्तम स्थान पर है। इस युति से बार- बार किसी काम में असफलता मिलना बंद हो जाएंगी। एक्स्ट्रा कमाई के कई मौके मिलेंगे। व्यापारी और नौकरीपेशा लोगो के लिए मंगल और शनि की इस युति से कई अच्छे मौके मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए शनि-मंगल का एक साथ आना अशुभ फल प्रदान करेगा। क्योंकि यह छठे भाव में गोचर हो रहा है जोकि विनाश और दुश्मनी को बढ़ाने वाला कारक है। इस राशि वालों को नुकसान होने का अंदेशा है। हर एक काम को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके कारण सेहत पर बुरा असर देखने को भी मिल सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के लिए शनि और मंगल का गोचर पांचवें स्थान में हो रहा है। यह स्थान संतान और शिक्षा से जुडा है। जिसके चलते छात्रों को परीक्षा देने में दिक्कत आ सकती है पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। साथ आर्थिक मामलों में भारी नुकसान होने का योग बन रहा है। संतान से दूर बन सकती है। 

कन्या राशि- कन्या राशि के जातको के लिए शनि और मंगल का स्थान चतुर्थ भाव में रहेगा। इस कारण इस राशि वालों के लिए आनेवाला 2 महीना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। धन की कमी से कई महत्वपूर्ण का अटक सकते हैं। इस दौरान आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। 

तुला राशि- शनि-मंगल का योग तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला असर देखने को पड़ सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना भी है जिसके कारण इन दो महीनो तक का आप मानसिक तनाव में भी रह सकते है। हालांकि इस युति से आपको कभी भी पैसे की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि मंगल की ही राशि है और शनि-मंगल आपने इस राशि में दूसरे भाव में आने से शुभ संकेत है। मंगल इस राशि के जातको को बहुत ज्यादा फायदा दिलाएगा यह फायदा धन के रुप में या फिर किसी प्रापर्टी  के कारण अच्छा सौदा हो सकता है। हालांकि शनि के कारण शत्रु सक्रिय रहेंगे  यह आपको आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

धनु राशि- शनि और मंगल का महायोग इसी राशि में हो रहा है इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा इसी राशि के जातको पर रहेगा। धनु राशि का स्वामी गुरु होता है।जिससे इस राशि पर कई तरह की मुसीबतें आएगी। यह मुसीबत आर्थिक संकट और मान-सम्मान मे कमी आएगी। व्यापारी  और नौकरी पेशा लोगों को हानि और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि- इस राशि के जातको के लिए मंगल और शनि की युति दसवें भाव में हो रहा है। इस युति के कारण तनाव बढ़ सकता है। कोई कीमती चीज जैसे कि गाड़ी या सोना के चोरी होने की संभावना है। संपत्ति में वाद विवाद बढ़ सकता है। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातको के लिए शनि-मंगल का गोचर शुभ रहेगा क्योंकि यह एकादश वाले भाव में है जिसके चलते अचानक कहीं से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। संपत्ति में भी कई अच्छे सौदे हो सकते है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में प्यार बढ़ेगा।

मीन राशि- इस राशि वालों का शनि और मंगल का युति दशम भाव में हो रहा है। जिसके कारण 2 मई तक इस राशि वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अचानक कई तरह की परेशानियां सामने आ सकता है। कोई भारी दुर्घटना घट सकती है सावधानी बरतें। मानसिक तनाव रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com