Big News: बाबा राम रहीम की बेटी हनीप्रीत इंसा गायब, नेपाल में होने की आशंका!

हरियाणा: डेरा स्च्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा कुछ दिनों से गायब है। गुरमीत सिंह के जेल जाने के बाद से ही हनीप्रीत गायब है। पुलिस लगातार उन्हें तालशने का काम कर रही है। खबर है कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। हनीप्रीत उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के जंगलों के रास्ते नेपाल भाग गई है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के मुताबिक हनीप्रीत के नेपाल में होने की आशंका के चलते हरियाणा के दो पुलिसकर्मी उसे ढूंढते हुए गौरीफांट बॉर्डर तक आ गए हैं। इससे पहले भी खबर आई थी कि हनीप्रीत मुंबई के रास्ते विदेश भागने की फिराक में है।

हालांकि बाद में ये खबर झूठी निकली थी। राम रहीम सिंह की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। हनीप्रीत अब देश छोड़कर नहीं जा सकती है। हनीप्रीत समेत तीन लोगों के खिलाफ ये नोटिस जारी किया गया है। इसमें डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता आदित्या इंसा का भी नाम भी शामिल है। हनीप्रीत पर देशद्रोह का केस भी दर्ज है।
हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश और पंचकूला में हिंसा भड़काने में हनीप्रीत का हाथ होने का भी आरोप है। बाबा राम रहीम को जब 25 अगस्त को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में लाया जा रहा था तब हनीप्रीत उनके साथ ही थीं।

राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें 31 लोगों की मौत हुई थी। हनीप्रीत राम रहीम सिंह की मुंह बोली बटी हैं। इनका नाम बाबा के गिरफ्तार होने के बाद सुर्खियों में आया। हनीप्रीत इंसां को राम रहीम के उत्तराधिकार की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। प्रियंका तनेजा से हनीप्रीत बनी हरियाणा के फतेहाबाद की इस युवती ने डेरा प्रमुख के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है।

शुक्रवार 25 अगस्त को जब अदालत से गुरमीत को जेल भेजा गया तो हेलिकॉप्टर में हनीप्रीत भी साथ में थी और डेरा प्रमुख के साथ उनका बैग लेकर चल रही थीं। परिवार के सदस्य के डेरा प्रमुख न बनने का नियम भी हनीप्रीत के उत्तराधिकार की दौड़ में आड़े नहीं आता।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com