Big News: खुले में शौच करने वालों के खिलाफ अनौखा गुलेल अभियान!

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में यमुना के किनारे शौच के खिलाफ एक अनौखा अभियान चला गया है। यमुना को गंदा करने वालों के खिलाफ अब गुलेल अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शौच करने वालों पर गुलेल से निशाना साधा जा रहा है।

यमुना में अविरल जल की धार बहे और ये अपने पुराने स्वरूप में वापस आएए इसके लिए रिवर कनेक्ट अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर रोजाना शाम छह बजे यमुना आरती की जाती है। आरती स्थल के पास ही कुछ लोग यमुना में शौच करते हैं।

इन लोगों को कई बार मना किया जा चुका हैए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में यमुना को प्रदूषित करने वालों से निपटने के लिए अब रिवर कनेक्ट से जुड़े एक्टिविस्टों ने गुलेल अभियान शुरू किया है।

रिवर कनेक्ट के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि यमुना आरती स्थल के आसपास लोग यमुना में शौच करते हैं। इन्हें ऐसा न करने के लिए पहले फूल मालाएं पहनाई गईं फिर ढोल-नगाड़े भी बजाए लेकिन वो नहीं माने।

ऐसे में अब गुलेल से उन पर फूल से निशाना साधा जा रहा है। शाम छह से सात बजे के बीच यह अभियान चलता है। पिछले पांच दिनों में इसका असर भी दिखाई दिया है। अब यमुना आरती के समय यमुना में शौच करने वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com