Marriage: भारतीय क्रिकेटर भूवेश्वर कुमार की शादी आज, परिवार में जश्न का माहौल, देखे तस्वीरें!

मेरठ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मेरठ में आज उनके घर पर सुबह से ही जश्न का माहौल है। घर पर सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में घुड़चढ़ी की रस्म हो गई है।


मेरठ में भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार के घर पर उनके सभी रिश्तेदारों तथा मित्रों की मौजूदगी में घुड़चढ़ी की रस्म हो गई है। इस मौके पर भुवनेश्वर कुमार के पिता व माता के साथ ही अन्य सभी लोग जमकर झूमे। भुवी व नूपुर की शादी आज दिन में बाईपास पर होटल ब्राउरा में होगी। इसकी शुरुआत गंगानगर में उनके घर से घुड़चढ़ी से हो गई।

इसके बाद होटल पहुंचकर शादी संपन्न होगी। शाम के चार बजे विदाई समारोह है और रात आठ बजे से वहीं पर रिसेप्शन होगा। क्रिकेटर शिखर धवन ने भूवी की शादी पर हास्य अंदजा में कहा कि हमारा एक शेर आज जोरू का गुलाम बनने जा रहा हँ। कल शाम गढ़ आयोजित भातए मेहंदी और महिला संगीत कार्यक्रम में लोक गीतए पंजाबी गीत और फिल्मी गीतों का ऐसा तड़का लगा कि परिवार अपनी-अपनी पसंदीदा धुन पर झूम उठा।

संगीत कार्यक्रम में तरह-तरह के गीत बजे लेकिन भुवी ने अपने पसंदीदा गीत पर डांस किया। भुवी ने फिल्म दिल धड़कने दो के पहली बार गीत पर नृत्य किया। इस गीत के बोल भुवी और नूपुर के बीच की आपसी शरारत को भी बयां करते हैं। भुवी के संगीत कार्यक्रम के लिए उनकी बड़ी बहन रेखा अधाना सहित परिवार की अन्य बालिकाओं व महिलाओं ने काफी दिनों पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

बुधवार के कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुतियों में वह तैयारी दिखी भी। बुलंदशहर के पैतृक गांव से आई महिलाओं ने जहां भुवी की माता व अन्य लोगों के साथ पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य किया। वहीं युवाओं ने पंजाबी गीत दिन सगना दा पर पारंपरिक नृत्य किया। इसके बाद हाई हील्स, हम्मा.हम्मा, नशे सी चढ़ गई ओ जैसे दर्जनों गीतों पर सभी ने नृत्य किया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com