Big News: फेरे से पहले दुल्हन के इस फैसले ने मचाई हड़कम्प, जानिए दुल्हन ने क्या कहा !

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद शादी के जोड़े में सजी दुल्हन ने फेरे से पहले एक ऐसा फैसला ले लिया, कि दुल्हन का यह फैसल सुन घराती से लेकर बाराती सन्न रह गये। बाद में लोगों को दुल्हन का यह फैसला समझ में आ गया और अब सभी लोग दुल्हन के लिए गये इस फैसले की जमकर तारिफ कर रहे हैं।


हुआ यूं कि सुलतानपुर के बल्दराय के माफियात गांव में रहने वाले हौसिला प्रसाद यादव की पुत्री कांति यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के सफलेपुर निवासी बृजनाथ यादव के बेटे रोहित यादव के साथ तय हुई थी। कल रोहित यादव की बरात काफी धूमधाम के साथ कस्बा माफियात पहुंची। भोजन के बाद जब शादी की रस्म पूरी करने के लिए दूल्हे रोहित को शादी के मंडप में लाया गया तो वह नशे में धुत्त मिला।

दूल्हे की इस हरकत से वहां पर काफी जोरदार हंगामा होने लगा। दुल्हन बनी कांति को जब यह खबर लगी तो वह भड़क गई और उसने शराबी पति से शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के इस अंदाज मौके पर सन्नाटा छा गया। आनन- फानन में दोनों पक्षों के लोगों ने सुलह समझौते की कोशिशें कीं लेकिन सब बेकार साबित हुआ। कांति ने कहा कि वह किसी शराबी को अपना पति नही बनायेगी। बेटी के इस तरह नशे के खिलाफ आवाज बुलन्द करने पर पिता भी बेटी के विरोध में जाने की हिम्मत नही कर सका। आखिरकार बरात बिन ब्याहे ही लौटा दी गई। दुल्हन बनी कांति के इस साहसिक कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com