Ockhi चक्रवात ने डाला गुजरात चुनाव प्रचार पर असर, जानिए कैसे!

गुजरात: चक्रवाती तूफान Ockhi की वजह गुजरात चुनाव प्रचार पर थोड़ी ब्रेक लगती नज़र आ रही है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज खराब मौसम की वजह से गुजरात नहीं जा सके। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की महुवा, सिहोर और राजुला की रैलियां रद्द कर दी गई हैं।


गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों बीजेपी और अन्य सियासी दलों के कई नेता प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं। अब ओखी के कारण इन रैलियों पर असर पडऩा तय माना जा रहा है। दरअसल श्रीलंका से उठा ओखी चक्रवात सोमवार को महाराष्ट्र से गुजरात की ओर बढ़ गया। ओखी की वजह से सोमवार शाम मुंबई में जमकर बारिश हुई।

इस कारण राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी। बारिश और तापमान गिरने से सड़कों पर रोजाना से कम लोग निकले। ट्रेनों में भी भीड़ कम देखी गई। इस बीच समुद्र के तटवर्ती इलाकों में फंसे 1700 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

इनमें से भारतीय तटरक्षक जवानों ने 180 लोगों की जान बचाई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेल कंपनियों और सूरत कोस्ट गार्ड पोस्ट को सावधान रहने को कहा गया है।

कोस्ट गार्ड अधिकारियों के अनुसार ओखी चक्रवात सूरत की ओर 45 नॉटिकल माइल 85 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। 26 नवंबर को श्रीलंका के पास से ओखी चक्रवात उठा था जो धीरे-धीरे केरल पहुंच गया। चक्रवात से समुद्र में मछली पकडऩे गए सैकड़ों मछुआरे लापता हो गए, जिनकी तलाश जारी है। महाराष्ट्र के कुछ भागों में चक्रवात का असर देखने को मिला है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com