Action:कांग्रेस की इस नेता को धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे!

मुम्बई: कांग्रेस पार्टी की नेता व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को कई दिनों से सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको को ट्विटर पर कई दिनों से धमकी दी जा रही थी और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।


कांग्रेस प्रवक्ता ने इस बात की शिकायत मुम्बई गोरेगांव पुलिस की थी। वहीं गृह मंत्रालय ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था। गृह मंत्रालय के आदेश पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरीश नाम के युवक के 1605 ट्विटर अकाउंट से चतुर्वेदी को धमकी दी थी। ट्विटर से आरोपी शख्स की जानकारी मांगी गई थी।

जिसके बाद अहमदाबाद से गोरेगांव पुलिस ने आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया गया है। उसपर पॉक्सो एकट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने प्रियंका चतुर्वेदी को अभद्र ट्वीट भेजने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने मंगलवार को मुंबई पुलिस से कहा है कि ट्वीट भेजने वाले शख्स की पहचान कर फौरन इस मामले में एफआईआर दर्ज करें।

कानून के तहत उस शख्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को कहा गया था। गृह मंत्रालय ने ट्वीटर को भी उस शख्स के एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस की सचिव स्तर की कार्यकर्ता और प्रवक्ता को ट्वीटर ट्रोल में किसी शख्स ने धमकी दी।

इतना ही नहीं उस शख्स ने प्रियंका की बेटी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की। ट्वीट करने वाले के डीपी की जगह भगवान राम का चित्र है और प्रोफाइल जय श्री राम के नाम से बनी है। प्रियंका ने ट्वीटर पर उसे राम के नाम पर अश्लील बात करने के लिए करारा जवाब दिया। साथ ही मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com