Action: खुले में शौच करना पड़ा भारी, नगर निगम ने पकड़ा, दी सजा!

लखनऊ: लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग खुले में शौच की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में खुले में शौच करने वालों के प्रति नगर निगम अब सख्त हो गया है। नगर निगम टीम ने बल्केश्वर में अभियान चलाकर कई लोगों को खुले में शौच करते पकड़ा। साथ ही उन्हें सबके सामने सजा देकर भविष्य में खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया।


बता दें कि शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से बढ़ा है। निजी शौचालयों के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है योजना के तहत धन आवंटित किया जा रहा लेकिन खुले में शौच से मुक्ति नहीं मिल रही है।

अब नगर निगम ने जागरूकता के साथ-साथ दंड की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत संजीव कटियार, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सुबह छह बजे से अभियान चलाया।

बल्केश्वर और यमुनापार इलाके में लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही जो लोग खुले में शौच करते पाए गए उन्हें पकड़ लिया गया। उनसे उठक बैठक कराई गई और उन्हें संकल्प दिलाया गया कि आगे से खुले में शौच नहीं करेंगे। सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करेंगे। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com