Action: हज दफ्तर की दीवार पर भगवा रंग पुतवाने के मामले में सीएम योगी ने लिया एक्शन!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के दफ्तर की दीवार के भगवा रंग पुतवाने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने सचिव आरपी सिंह पर गाज गिरी आरपी सिंह को हज समिति कार्यालय के सचिव पद पर तैनात थे।


प्रदेश के विधान भवन के सामने विधानसभा मार्ग पर राज्य हज समिति के दफ्तर की बाउंड्री वाल पर भगवा रंग चढ़ता देख विपक्ष ने जमकर हल्ला किया था। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से पांच जनवरी को हज समिति की बाहरी दीवार को भगवा रंग में रंगा जा रहा था। इसी मामले मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई करते हुए आरपी सिंह को सचिव पद से हटा दिया।

आरपी सिंह को 13 जनवरी को नोटिस भेजा गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री पद पर योगी आदित्यनाथ के आसीन होने पर सूबे में सरकारी दफ्तरों को भगवा करने की लहर चल पड़ी थी। प्रदेश के कई सरकारी विभाग को भगवा कर दिया गया था। इस मामले में सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर भगवा रंग करने के मामले में हमला भी बोला था।

लगातर किसरकिरी होने के बाद हज समिति के दफ्तर पर भगवा रंग के मामले में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के निर्देश पर सरकार ने आखिरकार सचिव आरपी सिंह को पद से हटा दिया है।

हज समिति के दफ्तर की बाहरी दीवार को भगवा करने को लेकर सरकार बैकफुट पर आ गई थी। बीते दिनों अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सचिव आरपी सिंह को कारण बताओं नोटिश भी भेजा गया था। जिसमें हज समिति के दफ्तर को बिना सहमति के बगैर भगवाकरण किये जाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।

इसी मामले में सीएम योगी ने आज आरपी सिंह को सचिव पद से हटा दिया। हज समिति के दफ्तर का का रंग बदले जाने पर यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा था कि ऐसी चीजों में विवाद की कोई आवश्यकता नहीं है। भगवा एक ऊर्जावान और उज्ज्वल दिखता रंग हैए इससे इमारत सुंदर दिखती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com