Almond: शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है यह तेल, जानें 5 बेमिसाल फायदे!

लखनऊ। बादाम तेल का इस्तेमाल आप सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए कर सकते हैं। बादाम की ही तरह बादाम का तेल भी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है। इस तेल का इस्तेमाल आप खाना बनाने के लिए भी कर सकते हैं और चेहरे पर लगाने के लिए भी। बादाम तेल के नियमित सेवन से एक ओर जहां दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है वहीं ये दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।


एनिमिया की शिकायत को दूर करके ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि किसी चीज को उसके मूल रूप में ही लेना फायदेमंद होता है। पर ऐसा नहीं है बादाम के तेल में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं।
1-बादाम तेल के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम अगर सही है तो बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता हैं।
2- बादाम के तेल में ओमेगा.6 फैटी एसिड्स होते हैं। ओमेगा.6 दिमाग की सेहत के लिए एक आवश्यक तत्व है। इससे दिमाग को पोषण मिलता है।
3- अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आज से ही बादाम के तेल को अलग-अलग रूपों में लेना शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता हैए जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।
4-बादाम तेल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। बादाम के नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
5- बादाम का तेल विटामिन ईए विटामिन डी और पोटैशियम का खजाना है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
6-गर्भावस्था में बादाम तेल का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में बादाम तेल के सेवन से डिलीवरी के नॉर्मल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों को फायदा पहुंचाते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com