इन दिनों आईपीएल का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। ऐसे में कुछ मोस्ट टैलेंटेड खिलाड़ियों के बेटों को कैसे भूला जा सकता है। आज मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बात करेंगे। हम सभी जानते हैं कि अपने पिता की ही तरह अर्जुन भी बैटिंग और बाॅलिंग में माहिर हैं। खास बात ये है कि इस बार वे अपने क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि किसी और टैलेंट की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

क्रिकेट के अलावा ये टैलेंट भी है अर्जुन में
मालूम हो कि आईपीएल 20222 में अर्जुन कपूर मुंबई इंडियंस का भाग हैं पर उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। वे आईपीएल में अपने डेब्यू का अभी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को अपनी टीम में तीस लाख रुपये देकर जोड़ा है। उन्हें अब तक मैदान पर एक भी बार अपना टैलेंट दिखाने का अवसर नहीं मिला है। वे बैटिंग और बाॅलिंग में काफी माहिर हैं। हालांकि मैदान के बाहर उन्होंने अपना एक नया टैलेंट उजागर किया है। अर्जुन मैदान के बाहर किचन में अपना ये नया टैलेंट दिखा रहे हैं जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें-इन प्लेयर्स को नीलामी में मिली पहले से कम रकम, कर रहे बेहतर प्रदर्शन
ये भी पढ़ें-भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में हो सकता है ये
अर्जुन कुकिंग करते आ रहे नजर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में वे कुकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी धवल कुलकर्णी ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कुकिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है और इसके कैप्शन में मास्टरशेफ लिखा है। बता दें कि इस टीम के एक और खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी कुकिंग करते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त 11 में से 9 मैचों में हार का सामना कर चुकी है। अब लोगों के सचिन के बेटे अर्जुन के डेब्यू का इंतजार है। लोग देखना चाहते हैं कि वे आईपीएल में क्या कमाल दिखा सकते हैं। वहीं अर्जुन भी अपने डेब्यू के इंतजार में हैं।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features