इंग्लैंड की इस खिलाड़ी संग घूमते दिखे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कौन हैं

क्रिकेट और क्रिकेटर्स को लेकर अकसर ही चर्चा होती रहती है। अब पूर्व खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुल तेंदुलकर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। दरअसल अर्जुन इन दिनों किसी के प्यार में पड़ते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें और सोशल मीडिया से मिली एक तस्वीर की मानें तो अर्जुन इन दिनों इंग्लैंड की एक महिला खिलाड़ी के चक्कर में पड़े हैं। इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर इस महिला मित्र के साथ इंग्लैंड की गलियों में घूमते दिख रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर के बारे में।

अर्जुन दिखे इस महिला क्रिकेटर संग

अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे एक महिला क्रिकेटर संग दिखाई दे रहे हैं। इस महिला क्रिकेटर का नाम डैनिएल वैट है। वे अपनी महिला मित्र के साथ लंच करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर खुद अर्जुन तेंदुल कर ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। इस तस्वीर को देख कर अब फैंस अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि महिला खिलाड़ी और अर्जुन के बीच कुछ तो चल रहा है। दोनों या तो अच्छे मित्र हैं या फिर लंच डेट पर साथ गए हैं।

ये भी पढ़ें-टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच जीतना जरूरी, जानिए वजह

ये भी पढ़ें-टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर फिट होकर मैदान में करने वाला है एंट्री

आईपीएल के पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे

बता दें कि इस साल हुए आईपीएल में अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को महज 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि मुंबई की टीम में उन्हें शामिल तो किया गया था पर एक्स्ट्रा खिलाड़ी के तौर पर। यानी की पूरे सीजन उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं दिया गया। उन्हें एक भी मैच खेलने नहीं दिया गया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने उन्हें इस साल हुई रणजी ट्राफी में भी नहीं खिलाया था। इस बात को लेकर और अर्जुन के करियर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन दिनों डैनियल भारतीय फैंस के बीच भी सुर्खियों में हैं। वे विदेशी हो कर भी भारत में अपनी पहचान बना रही हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com