हर घर में एक तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। यह हर लिहाज से बेहतर है। न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से और आध्यात्मिक दृष्टि से भी। घर में तुलसी का पौधा लगा होने से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आती है। हराभरा पौधा देखने भर से जैसे तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की तमाम गुणों का उल्लेख किया गया है। यह आपके लिए हर मायने में खास है। आइए जानते हैं तुलसी का महत्व। 
जरूर लगाएं घर में पौधा
हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा लगाने की बात कही गई है। यह घर से नकारात्मक शक्तियों को हटाता है। तुलसी की कृपा से आर्थिक समस्या भी दूर होती है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु तुलसी की जड़ों के पास होते हैं। वह शालिग्राम के रूप में वहां निवासते हैं। और जहां विष्णु होंगे वहां लक्ष्मीजी का भी वास होगा। ऐसे घरों में हमेशा दिक्कत दूर होती है और संपन्नता बनी रहती है। आर्थिक समस्याएं सर नहीं उठा पाती हैं और निवारण होता है।तुलसी का पौधा है काम का
तुलसी का पौधा आपकी तमाम समस्याओं को खत्म कर सकता है। जानकारी के मुताबिक घर या व्यापार में दिक्कत हो तो तुलसी की जड़ को चांदी के लॉकेट में डालकर पहनें। इससे काफी समस्या कम होंगी और ग्रह दोष भी दूर होंगे। रोज सुबह स्नान के बाद तुलसी को जड़ चढ़ाएं। ऐसा करने से कृपा बनी रहेगी। तुलसी को जल चढ़ाने के बाद उसकी जड़ की मिट्टी को माथे पर लगाएं। इससे आपको भाग्य खुलेगा। तुलसी का पौधा घर रहेगा तो हानिकारक कीट और जानवर दूर रहते हैं। उसकी पत्तियां औषधि गुणों से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट पांच पत्तियां तुलसी की चबाने से बुखार और वायरल होने की समस्या दूर हो जाती है। सर्दी, खांसी जुकाम में भी तुलसी का पौधा काफी काम आता है। तुलसी की बीज काफी महंगी बिकती है। इसका भी काफी औषधीय गुण हैं। तुलसी का पौधा रखने से घर में शांति भी बनी रहती है।

GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features