#BharatBandh: लखनऊ में कांग्रेसियों को जमकर प्रदर्शन, पेट्रोल पम्प व दुकानें करायी बंद!

लखनऊ: पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद का असर लखनऊ में भी देखने को मिला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधायक आराधना शुक्ला समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आंदोलन की शुरुआत की।


इसके बाद कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जो पेट्रोल पंप खुले हैं कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बंद करा रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद है।

हजरतगंज में आरएएफ के जवान तैनात हैं। इनके अलावा जगह-जगह पुलिस भी मुस्तैद है। वहीं लखनऊ से सटे अन्य जिलों में भी भारत बंद का असर है। अमेठी में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर दुकानें बंद करा दीं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रो पदार्थों के बढ़े मूल्यों पर विरोध जताया। मालूम हो कि कांग्रेस के भारत बंद को समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन मिला है।

ये दोनों दल अपने तरीके से पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि व महंगाई पर विरोध जताएंगे। इस प्रदर्शन से एक दिन पहले रविवार को राजबब्बर ने कहा था कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और राफेल खरीद में घोटाले जैसे मुद्दों पर भाजपा वे राष्ट्रीय कार्यसमिति में चर्चा न करके देश जनता के मुंह पर तमाचा मारा है।

राज बब्बर ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता 10 सितंबर को गांधीवादी तरीके से भारत बंद को सफल बनाएंगे। व्यापारिक संगठनों, यूनियनों एवं सामाजिक संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। सपा व बसपा भी अपने अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com