Big Breaking: अंडरवल्र्ड डॉन #RaviPujari पुलिस के हत्थे चढ़ा, अब भारत लाने की तैयारी!

मुम्बई: अंडरवल्र्ड डॉन #RaviPujari को अफ्रीकी देश Senegal में गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि पुजारी को जल्द पूछताछ के लिए भारत लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिकए उसे अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार इलाके से 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गयाए वहां के दूतावास ने भारतीय दूतावास को 26 जनवरी को सूचना दी। अब भारत रवि पुजारी को भारत लाने की कोशिश में लगा है।


बताया जा रहा है कि रवि पुजारी वहां महाराजा नाम का रेस्तरां चलाता था और साथ ही मुंबई व भारत के अन्य शहरों में उगाही के लिए फोन भी करता था। दो दिन पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने आकाश शेट्टी व विलियम रॉड्र्रिग्स नामक दो आरोपियों पर मकोका लगाया था। उस केस में रवि पुजारी को वॉन्टेड था। दोनों की गिरफ्तारी पिछले एक पखवाड़ में हुई। ऐसा कहा जाता है कि विलियम ने रवि पुजारी की लोकेशन जांच अधिकारियों को दी। इसी के बाद इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया और 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया।

रवि पुजारी पहले छोटा राजन से जुड़ा हुआ था। सितंबर 2000 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हमले के बाद जब राजन गैंग में फूट पड़ीए तो वह भी उससे अलग हो गया और उसने खुद का गैंग बना लिया। उसने बिल्डरों, पत्रकारों, बॉलिवुड हस्तियों सब को धमकाया हुआ था। करीब पांच साल पहले जब फिल्म निर्माता अली मोरानी के जुहू स्थित घर में उसने गोलीबारी करवाई थी। उस वक्त तब के मुंबई क्राइम ब्रांच चीफ सदानंद दाते ने मुंबई में अपनी सभी 15 क्राइम ब्रांच यूनिट्स को उसके गिरोह का खत्म करने का जिम्मा सौंपा था। उस केस में उसके एक दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार हुए थे और उसका गिरोह लगभग खत्म सा हो गया था।

पुलिस ने रवि पुजारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। आरोप है कि फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की उसने दो बार हत्या की कोशिश की। बचपन में ही स्कूल से निकाले जाने के बाद रवि पुजारी ने मुंबई के अंधेरी इलाके से ही अपराध की दुनिया में कदम रखा। कुछ सालों तक वह छोटे मोटे अपराधों में शामिल रहा लेकिन बाद में अपने विरोधी बाला झाल्टे की हत्या के बाद जुर्म की दुनिया में रवि पुजारी की हनक बढऩे लगी। इसके बाद से ही वह गैंगस्टर छोटा राजन की नजरों में आया और उसके गैंग में शामिल हुआ।

धमकी और वसूली की बढ़ती वारदातों ने अपराध जगत में राजन गैंग का ग्राफ इतना बढ़ा दिया कि रवि पुजारी थोड़े ही समय में छोटा राजन का राइट हैंड हो गया। रवि पुजारी इंग्लिश, हिंदी और कन्नड़ भाषाएं जानता है। पुजारी साल 1990 में दुबई चला गया और वहां से ही मुंबई में अपराध को ऑपरेट करता। मुंबई में बिल्डरों और होटल मालिको को धमकाकर उनसे वसूली का धंधा शुरू किया।

1990 में रवि पुजारी के तीन गुर्गों ने मुंबई के कुकरेजा बिल्डर के ऑफिस में जाकर ओम प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर दी थी। इसके 8 साल बाद नवी मुंबई के बिल्डर सुरेश वाधवा पर भी जानलेवा हमले में पुजारी गैंग का नाम आया। इस हमले में सुरेश वाधवा ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। साल 2000 में जब थाईलैंड के बैंकाक में दाऊस इब्राहिम ने छोटा राजन को मारने की कोशिश की तो राजन और पुजारी के बीच भी दरार आ गई और उनके रास्ते भी अलग-अलग हो गए।

रवि पुजारी सलमान खान, अक्षय, कुमार, करण जौहर, राकेश रोशन और शाहरुख़ खान जैसे सितारों को धमकी दी है। शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू इयर 2014 के विदेशी राइट्स देने के लिए रवि पुजारी ने उन्हें धमकी दी थी। साथ ही रवि पुजारी ने शाहरुख़ खान को करीम मोरनी से कोई भी कॉन्ट्रैक्ट नहीं करने की भी धमकी दी थी जो शाहरुख़ के अच्छे दोस्त और बिजनेस पार्टनर हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com