Big Breaking: गंगा स्नान के दौरान मची भगदड़, अब तक तीन की मौत!

बिहार: बिहार के बेगूसराय में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान अचानक भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं। कुंभ और कल्पवास के मौके पर यहां स्नान के लिए भारी भीड़ आई हुई थी।


भगदड़ की घटना सिमरिया घाट की है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तीनों महिलाएं हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं डीएम का कहना है कि फिलहाल स्थिति काबू में है और घबराने की जरूरत नहीं है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी थे।

भीड़ में अफवाह फैली और अचानक लोगों इधर.उधर भागने लगे। घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं सांसद भोला सिंह का कहना है कि इस हादसे में 7 लोग मारे गए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com