Big Breaking: गैस सिलेण्डर फटा, 6 की मौत, मची अफरा-तफरी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। घटना में छह लोगों की मौत हो गई।


जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोग ने बगल के कमरे में छिप गए। इस दौरान धुंए से पूरा कमरा भर गया।

धुएं के कारण चार महिलाओं सहित कुल आठ लोग बेहोश हो गए। किसी तरीके से लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरो ने चार महिलाओं सहित दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। एक किशोरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोटवा गांव में रामताजी देवी 80 पत्नी स्व बलेसर ने गुरुमंत्र लिया था।

इस उपलक्ष्य में घर पर भोज का आयोजन किया गया था। घर पर काफी संख्या में रिश्तेदार और परिचित जुटे हुए थे। घर के अंदर भोज के लिए खाना बनाने के कार्य चल रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास लीक होने के कारण गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। मौके पर भगदड़ मच गई। अंदर मौजूद लोग इधर.उधर भागने लगे।

इससे पहले की लोग आग बुझा पाते सिलेंडर धमाके साथ फट गया। इससे आग और तेजी से बढऩे लगी। घर में मौजूद कुछ लोग एक कमरे में छिप गए। लेकिन ये उनके लिए काल साबित हुई। पूरा कमरा धुएं से भर गया। बाहर आग थाए निकलने का कोई रास्ता नहीं था। अंदर छिपे लोग बेहोश होकर गिर पड़े।

किसी तरह आग बुझाई गई तो अंदर फंसे लोगों को निकाला गया और एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मनीता, कविता, महेंद, रामताजी ,बलेसर, तारा देवी, राजाराम निवासी बद्दोपुर, अंजली हरिओम निवासी आखिरपुर, और मनीता का डेढ़ साल बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही प्रियंका महेंद्र निवासी कोटिला और एक अन्य बुजुर्ग को कहीं और भर्ती कराया गया है। इस दौरान पूरा अस्पताल परिसर परिजनों की चित्कार से गूंजता रहा। जिस किसी ने इस रौंगटे खड़ी कर देने वाली घटना के बारे में सुना तो उनकी आंखे नम हो गई।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com