Big Breaking: जब अचानक स्टेज पर बेहोश हो गये केन्द्रीय मंत्री, अस्पताल में भर्ती!

मुम्बई: महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक ही स्टेज पर ही बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि गडकरी गिरने ही वाले थे कि मंच पर मौजूद राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उन्?हें पकड़ लिया। गडकरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब सामान्य है।


गडकरी ने ट्वीट कर बताया कि लो शुगर की वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन अब वह ठीक हैं। यह घटना उस समय हुई जब वह महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ में अन्य अतिथियों के साथ राष्ट्रगान के लिए खड़े थे। इस दौरान गडकरी ने बेचैनी महसूस की। इसके बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और मंच पर ही लडख़ड़ाकर गिरने लगे।

इसी दौरान राज्यपाल विद्यासागर राव ने उनको पकड़ लिया। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नितिन गडकरी ने ट्वीट ने कहा लो शुगर की वजह से थोड़ी तबियत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने जांच की है और अब मेरी हालत ठीक है।

सभी शुभचिंतकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बताया कि डॉक्टरों ने गडकरी के स्वास्थ्य की जांच की है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को गडकरी हेलिकॉप्टर से शिरडी पहुंचे थे। इसके बाद वे कृषि विद्यापीठ पहुंचे। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने करीब आधे घंटे तक भाषण भी दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के समय राष्ट्रगान होने लगा और वह खड़े हो गए। इसी बीच उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वह बेहोश हो गए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com