Big Breaking: बालीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की हार्ट अटैक पडऩे से मौत, शोक की लहर !

मुम्बई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और लम्बे समय तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। अभिनेत्री की मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। रिपोट्र्स के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ दुबई में एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। वहीं पर उन्हें शनिवार रात करीब 11 बजे हार्टअटैक आया और उनका निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलने के बाद मुंबई स्थित उनके घर पर लोग जमा होने शुरु हो गए। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उनके साथ दुबई नहीं जा सकीं रिपोट्र्स के मुताबिक वह किसी शुटिंग में व्यस्त थीं।

बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ मूवीज में भी काम किया है। उन्होंने बतौर बाल कलाकर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर तय किया। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था।

90 के दशक में आई उनकी मूवीज चांदनी, लम्हें, मिस्टर इंडिया, नगीना और कई मूवीज ने उन्हें भारतीय दर्शकों की पंसदीदा एक्ट्रेस बना दिया था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया और फिर इंग्लिश विंग्लिश से बॉलीवुड में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई मॉम थी।

उनकी निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है। श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं।

मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है। दोपहर 2 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा पार्थिव शरीर। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम उन्हें देख कर बड़े हुए हैं। इस सच को सहन करना हमारे लिए बहुत ही कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे करोड़ों फैंस के दिल को तोड़ कर चली गईं। उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।

पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com