Big Breaking: यूपी की बड़ी खबर सीपम योगी ने फैजाबाद जनपद का नाम बदला, जानिए इसका नया नाम!

अयोध्या: #AyodhyaDiwali अयोध्या में #HappyDeepavali पर हो रहे भव्य आयोजन में मानो नगर त्रेता युग के नजारों का साक्षी बन रहा है। भगवान राम, सीता व लक्ष्मण के स्वरूप आधुनिक पुष्पक विमान हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। जहां उनका स्वागत राज्यपाल राम नाईकए सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने किया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉण् दिनेश शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रामकथा पार्क से बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अब फैजाबाद जनपद अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी आन,बान,शान का प्रतीक है।आयोजन की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने अपने संबोधन में कहा कि इस भव्य आयोजन में आकर मैं बहुत खुश हूं।

मुझे यहां बुलाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। इस मौके पर मौजूद बिहार के राज्यपाल व लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन ने कहा कि आज अयोध्या में हो रहे इस आयोजन का साक्षी बनकर हम सब धन्य हो गए। उन्होंने राम मंदिर का नाम लिए बिना कहा कि आप सब राम के प्रताप पर यकीन रखें हो सकता है कि अगले दीपोत्सव का आयोजन राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ हो। केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य #HappyDiwali दीपोत्सव का आयोजन अतीत की एक झलक है।

यह तो दूसरा वर्ष है जब अयोध्या में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे, चौथे और पांचवे वर्ष में क्या होगा इसका इंतजार कीजिए। उन्होंने जय श्री राम कहकर अपने भाषण को खत्म किया। इसके पहले जब किम जोंग सुक अयोध्या पहुंची तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया और उनके साथ अयोध्या के क्वीन हो स्मारक का शिलान्यास किया। किम जोंग इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि हैं।

इसके पहले आज देशी-विदेशी झांकियों का प्रदर्शन प्रारम्भ होने के साथ ही अयोध्या के भव्य आयोजन का प्रारम्भ हो गया। राम की नगरी हर तरफ श्राममयश् नजर आ रही है। अयोध्या में कोरिया, रूस, लाओस और ट्रिनिडाड के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकार भाग ले रहे हैं। राम की नगरी में हर तरफ भव्यता ही भव्यता नजर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के साथ अयोध्या के क्वीन हो स्मारक का शिलान्यास किया।

शाम 6.15 बजे से 6.45 बजे तक नया घाट पर सरयूजी का पूजन एवं आरती की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंक सुक संयुक्त रूप से दीपदान करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। शाम 6.45 बजे से 7.45 बजे तक राम की पैड़ी पर 3 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगाए जो कि एक रिकॉर्ड होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com