Big Breaking: योगी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह अस्पताल में भर्ती, जानिए क्यों?

लखनऊ: चंद साल पहले राजनीति में आने वाली भाजपा की फायर ब्रांड नेता स्वाती सिंह को कौन नहीं जानता है। मौजूदा समय में योगी सरकार में स्वाति सिंह स्वतंत्र राज्य मंत्री है। अब उनसे जुड़ी एक खबर है कि वह अस्पताल में भर्ती है। 
बताया जाता है कि मंत्री स्वाती सिंह की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नेगी की देखरेख में उनका ट्रीटमेंट जारी है।
बताया जा रहा है कि स्वाति सिंह का ब्लड प्रेशर तड़के सुबह अचानक बहुत कम हो गया।घबराहट की शिकायत पर उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आज शाम तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com