Big News: इस क्रिकेटर के घर में घुसे बदमाश, पुलिस ने पकड़ा!

आगरा: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दीपक चहर के आगरा स्थित घर में चोरी की कोशिश करने वाले छह बदमाशों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश तब की जब मानसरोवर कॉलोनी स्थित घर में उनकी मां अकेली थीं।


हालांकि दीपक की मां की जागरूकता के चलते बदमाश अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले दीपक का घर शाहगंज क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में है। घर में उनकी मां पुष्पा चहर रहती हैं। 11 अक्टूबर को वो घर में अकेली थीं। पति लोकेंद्र सिंह चहर दूसरे मकान पर गए थे। रात तकरीबन 10130 बजे छह बदमाश आ गए।

बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद छत और किचन की खिड़की को तोडऩे की कोशिश की। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पुष्पा जाग गईं। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इस पर वो अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। बदमाश भाग गए। इनमें से एक आरोपी रूपा उर्फ रूप किशोर को परिजनों ने पहचान लिया।

रूप मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच साथी भी पकड़े गए। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रूप किशोर उर्फ रूपा, राजकुमार,विजय कुशवाहा, दशरथ, दीन दयाल उर्फ दीना और राकेश हैं।

रूप किशोर पर दस मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक ऑटो, एक प्रोजेक्टर, दो प्रिंटर, चार सीपीयू, पांच मोनीटर, तीन सिलेंडर, एक कुकर, एक मिक्सी, चार कंबल, सोने.चांदी के जेवरात और 3050 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी दिन में रेकी करते थे। चाय के खोखो पर बैठ जाते हैं। इसी दौरान कॉलोनी और मोहल्लों में घूमते हैंए जिन घरों में ताला लगा होता हैए उन्हें चिह्नित कर लेते हैं। रात में वारदात करते हैं। दीपक चहर के घर में भी डकैती की योजना बनाई थी। कई दिन से रेकी कर रहे थे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com