Big News: किस करने पर किशोर को कोर्ट ने सुनायी सजा!

इस्तांबुल: तुर्की में 16 साल के एक लड़के को कोर्ट ने 4 साल 6 माह की सजा सुनायी है। किशोर को यह सजा अपनी प्रेमिका को किस करने के आरोप में दी गयी है।
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार लड़के ने अपनी प्रेमिका को किस किया था और यह विडियो उसके कुछ दोस्तों ने शूट किया। इस विडियो को स्कूल के एक टीचर ने पुलिस को दे दिया जिसके बाद लड़के को जेल जाना पड़ा।

इस केस में विडियो बनाने वाले लड़के के 5 अन्य दोस्तों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। तुर्की के अंताल्या प्रांत में एक कोर्ट ने लड़के को यौन उत्पीडऩ का दोषी पाया है। लड़का अपनी गर्लफ्रेंंड के साथ स्कूल में कुछ वक्त बिता रहा थए वहीं दोनों ने किस किया। इस घटना का विडियो एक अन्य छात्र ने मोबाइल पर बना लिया और उसने अपने और दोस्तों को यह विडियो फॉरवर्ड कर दिया।

टीचर तक जब यह बात पहुंची तो उस विडियो को पुलिस को सौंप दिया गया। तुर्की में 15 साल से कम उम्र के किशोरों को यौन संबंध बनाने की मनाही है। इस वजह से लड़के और विडियो शूट करने वाले दोस्तों को सजा दी गई। लड़के के बचाव में वकील ने तर्क दिया था कि यह उत्तेजना में किया गया काम है और इसकी मंशा गलत नहीं थी। हालांकि अभियोजन पक्ष ने इस दलील को खारिज कर दिया और कोर्ट ने बचाव पक्ष की बात नहीं मानी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com