Big News: क्या इस बार पुरी से चुनाव लड़ेगे पीएम नरेन्द्र मोदी!

भुवनेश्वर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रदीप पुरोहित ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को इस मुद्दे पर कहा था कि यह मीडिया की देन है बावजूद इसके पुरोहित ने दावा किया है।


भाजपा नेता ने पत्रकारों से कहा कोई भी प्रधानमंत्री के पुरी से चुनाव लडऩे से इनकार नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री की पुरी सीट से चुनाव लडऩे की 90 प्रतिशत संभावना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ओडिशा के लोगों से प्रेम करते हैं और उनका पुरी से लगाव है लिहाजा अगले चुनाव में वह इस सीट से लड़ सकते हैं। पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था।

भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से वह इस बार पुरी का चयन चुनाव लडऩे के लिए कर सकते हैं। इस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला करेगा। ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ओडिशा से चुनाव लड़ेंगे तो यह हमारे लिए खुशी की बात होगी।

प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव दिया था। पुरी बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रभारंजन मोहपात्रा ने कहा मेरे ख्याल से मोदी पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह इसलिए है कि क्योंकि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व नियमित आधार पर इलाके की स्थिति की समीक्षा करता रहता है। पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com