Big News: गृह मंत्रालाय में जारी किया अलर्ट 13 राज्यों में आज आंधी,तूफान व बारिश की संभावना!

नई दिल्ली: गृह मंत्रालाय में आज देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी- तूफान भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। भारतीय मौसम विभाग के हवाले से गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में सोमवार को आंधी- तूफन और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।


वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गरज.बरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों में भी धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। आपको बता दें कि चार राज्यों में आने वाले तूफान का असर मानसून पर नहीं पडऩे वाला है। तूफान की स्थिति मौसम की तीन अलग-अलग स्थितियों से बनी है।

पश्चिम में तनाव के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवात परिसंचरण की स्थिति बनी, जिससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा और वहां उसे बंगाल की खाड़ी से नमी मिली। इसी वजह से उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलान, हमीरपुर, मंडीए कांगरा और ऊना में 7 व 8 मई को तेज हवा और आंधी चलने की चेतावनी दी।

वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने तेज आंधी-पानी की आशंका को देखते हुए दो दिन के निजी सरकारी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। आज और कल प्रदेश में तेज आंधी की आशंका से स्कूलों को बंद रखा जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की मौसम जानकारी के बाद स्कूलों बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। विभागीय जानकारी के मुताबिक एहतियात के तौर पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com