Big News: जब यूपी राज्यपाल को पहनाई गयी टोपी, तो हुए खुश!

लखनऊ: यूपी पुलिस में अच्छा काम करने वाले पुलिस वालों को जल्द से जल्द इनाम मिला चाहिए। इससे पुलिस वालों में काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा और दूसरों को अच्छा काम करने की सीख भी मिलेगी। यह बात राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को पुलिस लाइन ग्राउण्ड में कही। राज्यपाल रैतिक परेड के मौके पर पुलिस लाइन पहुंच थे। उन्होंने परेड की सलामी भी ली और ।

राज्यपाल ने 51 पुलिस व अधिकारियों को मेडल देकर सम्मानित किया।यूपी पुलिस अपना पुलिस वीक मना रही है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन ग्राउण्ड में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मोहसीन रजा सहित अन्य मंत्री पुलिस लाइन ग्राउण्ड पहुंचे।

इसके कुछ ही देर के बाद राज्यपाल राम नाईक का काफिला पुलिस लाइन ग्राउण्ड पहुंच गया। राज्यपाल पुलिस लाइन ग्राउण्ड रैतिक परेड में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौराान उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली।

परेड की कमान एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार और एसपी उत्तर अनुराग वत्स ने संभाली थी। परेड में एटीएस कमाण्डो, पीएसी, महिला पुलिस,सिविल पुलिस, यातायात पुलिस और नव गठित एसडीआरफ की टुकड़ी शामिल रही। राज्यपाल ने परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया।

समय से मिले अच्छे काम का इनाम तो होगा बेहतर 
पुलिस रैतिक परेड में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने अपने उद्बोधन में कई अहम बातें कहीं, पर सबसे अहम बात जो उन्होंने कही वह यह थी कि राज्यपाल ने पुलिस के अधिकारियों और सरकार से इस बात का आग्रह के साथ आदेश भी दिया कि अच्छे काम करने वाले पुलिस वालों का सम्मानित किया जाना चाहिए, पर समय से। अगर किसी को अपने अच्छे काम का इनाम सही समय पर मिल जाये तो वह बहुत ही अच्छा होगा। इससे इनाम पाने वाले पुलिसकर्मी का मनोबल बढ़ता है और दूसरों को भी अच्छे काम के लिए प्ररेणा मिलती है।

सुशासन के तीन मंत्र राज्यपाल ने बताये
रैतिक परेड के मौके पर मौजूद राज्यपाल ने बेहतर सुशासन के लिए तीन गुरूमंत्र भी दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश में बेहतर सुशासन के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा होती हैं। अगर इन दिनों बिंदुओं पर ठीक से काम कर लिया जाये तो प्रदेश में सुशासन अपने-अपने आ जाता है।

पहली बार सीएम ने किया स्वागत, पहनाई गयी टोपी, हुई प्रसन्नता
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि वह इससे पहले भी चार बार यूपी पुलिस की रैतिक परेड में शामिल हो चुके हैं, पर इस बार की रैतिक परेड कुछ अलग थी। उन्होंने कहा कि गाड़ी से उतरते ही उसका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों ने किया। अभी तक रैतिक परेड में सीएम की मौजूदगी नहीं होती थी। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैतिक परेड में मौजूद रहकर पुलिस वालों का उत्साह बढ़ाया है। वहीं राज्यपाल ने कहा कि गाड़ी से उतरते ही उनको टोपी पहना दी गयी। मजाकिया अंदाजा में राज्यपाल ने जिक्र किया यह पहली बार है कि इस तरह रैतिक परेड में उनको टोपी पहनाई गयी है। टोपी पहनकर उनको प्रसन्नता का एहसास हुआ।

पुलिस पदक इन लोगों को मिला
रैतिक परेड के मौके पर राज्यपाल ने वीरता के लिए पुलिस पदक से सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अविनाश चंद्र, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक देवेन्द्र कुमार चौधरी, निरीक्षक दिलीप सिंह और निरीक्षक स्व: पन्ना लाल, पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद बिनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर नगर प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नोएडा अरूण कुमार सिंह, निरीक्षक पीलीभीत किरन पाल सिंह, महानिरीक्षक आईटीबीपी नवीन अरोरा, उपनिरीक्षक एसटीफ शैलेश प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक सीबीआई जीके गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्ष्क कानपुर नगर प्रवीन कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक पीतम पाल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अपराधक सुवेन्द्र कुमार भगत, पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ विजय भूषण, आरक्षी 6 वीं वाहिनी पीएसी सत्येन्द्र सिंह, एसएसपी अलीगढ़ राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बिजनौर उमेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा शाखा रामनयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्डन कंट्रोल रूम गाजियाबाद मनीश कुमार मिश्र, निरीक्षक शामली अवनीश गौतम, उपनिरीक्षक सहारनपुर अक्षय कुमार शर्मा, निरीक्षक बिजनौर प्रेमवीर सिंह राणा, निरीक्षक सहारनपुर संजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक मुजफ्फरनगर मनीष विष्टï, उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन, उपनिरीक्षक मुजफ्फरनगर प्रवेश कुमार , आरक्षी सहारनपुर प्रभात कुमार, निरीक्षक बाराबंकी गिरजा शंकर त्रिपाठी और उपनिरीक्षक मिर्जापुर विजय प्रताप सिंह को सम्मानित किया।

विशिष्टï सेवाओं के लिए राष्टï्रपति का पुलिस पदक इनको मिला
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड गिरीश प्रसाद शर्मा, पुलिस महानिदेशक ईओडब्लू बिश्जीत महापात्र,एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार, अपर पुलिस महानिदेश प्रशिक्षण डा. संजय एम तरडे, महानिरीक्षक एसपीजी आलोक शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद बीपी जोगदण्ड, अपर पुलिस महानिदेश सतर्कता अधिष्ठïान ब्रजभूषण, अपर पुलिस महानिदेश पुलिस आवास निगम प्रेमचंद्र मीना, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक दुर्गाचरण मिश्र, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक आरकेएस राठौर, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक विजय यादव, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सर्वजीत शाही, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी संजय चौधरी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह यादव, सहायक सेनानायक 49 वीं वाहिनी पीएम नोएडा गोरखनाथ यादव, निरीक्षक खाद्य प्रकोष्ठï लखनऊ संगल लाल मिश्र, सेवानिवृत्त रेडिया उपनिरीक्षक श्रीराम और सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी राजनारायाण को सम्मानित किया गया।

लखनऊ,5 अप्रैल।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com