Big News: सांसद अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ दर्ज करायी एफआईआर, जानिए क्यों?

लखनऊ। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठनेता आजम खान पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि एक निजी न्यूज चैनल को बयान देने के दौरान आजम खान ने उनके परिवार की महिलाओं की हत्या और तेजाब से गलाने की धमकी दी। साथ उनके सामाजिक छवि को खराब किया है। उन पर सांप्रदायिक दंगा भड़काने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार देर रात मिली तहरीर के आधार पर पूर्व मंत्री पर केस दर्ज कर लिया है।


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर त्रिलोकी सिंह के मुताबिक राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची गई। आजम खान से उनके परिवार को जान माल का खतरा है। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आजम खान का बयान देश के हित में नहीं है। वह देश की अखंडता को तोडऩे की बात भी कह रहे हैं। इसके पीछे बड़ी साजिश है। लगातार बयान एक साजिश के तहत दिया जा रहा है। आजम पूरे देश में दंगा कराने व प्रायोजित कराने की साजिश रच रहे हैं।

सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान ने 23 अगस्त को एक निजी न्यूज चैनल पर साक्षात्कार दिया था। इसमें उनसे जब एंकर ने अमर सिंह के बारे में पूछा तो पूर्व मंत्री का जवाब था कि जिस दिन अमर सिंह और इन जैसों कोए इनके परिवार सहित मार दिया जाएगा और इनकी बहू बेटियों को तेजाब से गलाया जाएगा। तभी मुज्जफरनगर और गुजरात जैसे दंगे नहीं होंगे। इस दौरान आजम खान ने हिन्दू और मुस्लिम दंगे को प्रायोजित कर अमर सिंह व उनके जैसे हिन्दुओं को जान से मारने की धमकी दी

। खुले तौर पर सांसद व उनके परिवार वालों व अन्य हिन्दुओं को जान से मारने की धमकी दी। देश में दंगा भड़काने की बात कही। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि आजम पूरे देश में दंगा करवाकर शांति भंग करवाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुज्जफरनगर और गुजरात दंगे के बारे में भी कहा। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि आजम खान ने उनको अवसरवादी कहा। जो उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को खराब करने की साजिश है। आजम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकेत करते हुए कहा कि अमर सिंह से दूरी बना कर रखियेए कहीं ऐसा न हो कि वह आपकी जिंदगी में इतना घुस जाए कि वह आपके कमरे में बिछे चादर का रंग भी बता देगा।

सांसद का आरोप है कि इस बयान से उनकी छवि खराब की जा रही है। अमर सिंह ने आजम पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया है। अमर सिंह का आरोप है कि वह अपने बयान से पूरे देश में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे हैं। आजम विदेशी ताकतों से मिलकर देश को अशांत करने की साजिश रच रहे हैं। देश में असुरक्षा पैदा करने का प्रयास है।

उनके बयान आतंकियों को मदद पहुंचाने और देश में हिंसा बढ़ावा देने वाला है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराने के दौरान पुलिस को एक सीडी सौंपी है। जिसमें उनके न्यूज चैनल में दिये गये साक्षात्कार की रिकार्डिंग है।

इस बात की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक राज्यसभा सांसद की तहरीर पर पूर्व मंत्री व सपा नेता पर दो वर्गों के बीच शत्रुताए राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करनेए सिकी धर्म का अपमान या पवित्र वस्तु के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य उपलब्ध कराए गए है। उनका अवलोकन किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। गिरफ्तारी के बारे में उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
पहले ही समर्थकोंं की भीड़ जुटने लगी थी

अमर सिंह के गोमतीनगर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराये जाने का पता पहले से उनके समर्थकों और मीडिया को था। अमर सिंह जिस वक्त उन्नाव से लखनऊ के रास्ते में थे, उसी वक्त से गोमतीनगर थाने के बाहर उनके समर्थकों और मीडिया जमावड़ा लगने लगा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही अमर सिंह गोमतीनगर थाने पहुंचे, वैसे ही उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। फूल और मालोंं से अमर सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान अमर सिंह की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे। इसके बाद अमर सिंह ने पहले तो मीडिया से बातचीत की। इसके बाद वह थाने के अंदर गये और अपनी तहरीर पुलिस को दी। अमर सिंह के समर्थकों की भीड़ ने पुलिस से आजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com