Big News: सीएम योगी के आवास के सामने दुराचार पीडि़ता ने किया आत्मदाह,जानिए क्यों?

लखनऊ: बाराबंकी के असंदरा थानाक्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीडि़ता ने सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर आनन.फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करायाए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम सिविल पहुंची असंदरा थाने की पुलिस ने महिला से पूछताछ की।


महिला के साथ दो साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर परिवार की पिटाई की। महिला के पति ने दुष्कर्म व जान से मारने की नीयत से हमले की तहरीर दीए लेकिन आरोपियों के दबाव में आकर पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया।

इसके बाद वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाती रहीए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार दोपहर करीब 12ण्30 बजे वह अकेले मुख्यमंत्री आवास पहुंची। पीडि़ता ने पहले से ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया था।

आवास के करीब पहुंचते ही उसने आग लगा ली। लपटों में घिरी महिला की चीख.पुकार सुनकर वहां मौजूद एक फरियादी अपनी फाइल से आग बुझाने लगा। इस बीच गौतमपल्ली इंस्पेक्टर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद पीडि़त महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना महिला के परिवारीजनों , बाराबंकी के सीओ सिटी और असंदरा थाने के इंस्पेक्टर को दी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com