Big News: स्वास्थ्य केन्द्र की छत पर 6 लोगों ने किशोरी से किया गैंगरेप!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एक उप स्वास्थ्य केंद्र में छह युवकों ने गांव की एक किशोरी के साथ गैंगरेर्प किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को खून से लथपथ वहीं छोड़कर भाग निकले। किशोरी को तलाशते हुए उसके घरवाले जब वहां पहुंचे तो उनको घटना का पता चला। परिवार वालों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। बुधवार रात किशोरी को एक युवक ने दूसरे बहाने से बहकाकर गांव में ही स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया। किशोरी के पहुंचने पर वहां पहले से ही युवक के पांच और दोस्त मौजूद थे।

उसके पहुंचते ही सभी ने उसे दबोच लिया। उसे डराकर आरोपियों ने उसके साथ मुंह काला किया। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे वहीं छोड़ सभी फरार हो गए। खून से सराबोर किशोरी वहीं बेहोश पड़ी रही। सुबह परिजन उसे घर में न पाकर परेशान हो गए। आसपास तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

तलाश करते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र पर गए तो वहां उसे गंभीर हालत में पाया। आनन.फानन उसका प्राथमिक उपचार कराया। सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां उसका उपचार कराया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो जांच शुरू हुई। पीडि़ता की तहरीर पर गांव के ही छह युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके बाद वहां दो पक्षों में तनाव भी व्याप्त हो गया। कोतवाल नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू हो गई है। आरोपी फरार हैंए उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com