बीजेपी की महिला नेता का MMS हुआ वायरल, पार्टी में मचा बवाल

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनने के अगले ही दिन गीता सिंह उर्फ गीता देवी के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ गया।

बीजेपी की महिला नेता का MMS वायरल, पार्टी में मचा बवाल
 
मंगलवार को सोशल साइट फेसबुक और वाट्सएप पर उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया गया है। यह फुटेज कितना सही है और कितना मिलावटी, इसकी जांच अभी बाकी है।
जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने इसे फर्जी बताते हुए मंगलवार को भूली निवासी सत्येंद्र कुमार सिन्हा के खिलाफ केंदुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
उनका कहना है एक पुराने वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के लिए ऐसा किया गया है। सत्येंद्र कुमार सिन्हा पैसे के लिए उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे हैं।
 
गीता ने पहले भी दर्ज कराया है मुकदमा
यह दूसरा मौका है जब गीता सिंह ने सत्येंद्र कुमार सिन्हा के खिलाफ केंदुआडीह थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके पूर्व गीता सिंह ने 7 जुलाई 2016 को भी इसी तरह की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उन्हें ब्लैकमेल कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
पुलिस ने बीसीसीएल में कार्यरत भूली निवासी सत्येंद्र कुमार सिन्हा के खिलाफ एक बार फिर आइटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहली प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही सत्येंद्र सिन्हा फ रार चल रहा है। पुलिस ने उसकी खोज और गिरफ्तारी के लिए तीन चार बार भूली स्थित उसके घर पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला।

24 घंटे के भीतर आरोपी हो गिरफ्तार : गीता कतरास गीता सिंह का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष का पदभार संभालते ही मैं विरोधियों की आंखों की किरकिरी बन गयी हूं। साजिश के तहत बदनाम करने के लिए ही विरोधियों द्वारा यह गलत हरकत की गई है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com