Bollywood: क्या बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस विदेशी कलाकार को कर रही हैं डेट, तस्वीरे हुई वायरल !

अटलांटिक: बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पहचान देश की फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हालीवुड तक बन चुकी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन खूबसूरत तस्वीरों में वह अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक जोनस की फोटो वायरल होने के बाद से इनके बीच अफेयर्स की खबरें और भी तेज हो गई हैं।


वायरल हो रही यह तस्वीरें निक की कजिन की शादी की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ काफी दिनों से जोड़ा जा रहा है। वहीं आए दिन ये दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। इनके बीज के अफेयर के चर्चे अब आम आम हैं।

वायरल हो रही फोटोज को देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका, निक को डेट कर रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही निक ने प्रियंका की एक फोटो पर कमेंट करते हुए दिल का इमोटिकॉन बनाया था। इस समय दोनों अटलांटिक सिटी में एक शादी फंक्शन में साथ गए नजर आए थे। यह शादी गायक निक जोन्स के भाई राहेल तंबूरेली की थी जिसमें प्रियंका शामिल हुईं।

इस शादी में प्रियंका ने ओलिव ग्रीन कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ था और निक डार्क शूट में कहर ढा रहे थे। इस समारोह में ये दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए।

बता दे कि इससे पहले दोनों को न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था। निक से प्रियंका की पहली मुलाकात टीवी सीरिज क्वांटिको के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं कहा जाता है कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com