Bollywood: बालीवुड की देशी गर्ल के लिए विदेश में खरीदा गया करोड़ों का बंगला!

मुम्बई: बालीवुड की देशी गर्ल और हालीवुड स्टार निक जोनस की जोड़ी आजकल चर्चा में हैं। प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में ही अपना आशियाना बसाने की तैयारी कर रही हैं। इंटरनेशनल मीडिया की खबरों की मानें तो प्रियंका के मंगेतर निक जोनस ने देसी गर्ल के लिए अमेरिका के लॉस ऐंजलिस में 6.5 मिलियान डॉलर का एक घर खरीद लिया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 47.50 करोड़ होती है।


टीएमजी की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक का नया घर 5 बेडरूम और चार बाथरूम वाला एक खूबसूरत बंगला है। इस 4129 स्क्वेयर फीट के घर में एक बड़ा स्वीमिंग पूल भी है। इस रिपोर्ट के अनुसार निक ने प्रियंका को प्रपोज करने से कुछ समय पहले ही यह घर खरीदा है। प्रियंका और निक की जोड़ी को देश- विदेश में काफी पसंद किया जाता है और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के कई फैन पेज भी हैं।

ऐसे में प्रियंका-निक के इस आशियाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने जब से हॉलीवुड में कदम रखा हैए उनका ज्यादातर समय न्यूयॉर्क और अमेरिका में ही बीता है।

यहां तक की प्रियंका न्यूयॉर्क में खुद का भी एक आलीशान घर है। खबर है कि प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होने जा रही है। वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका इन दिनों फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com