Bollywood Desi Girl: सोशल मीडिया की क्वीन बनी बालीवुड की देशी गर्ल, जानिए कैसे?

मुम्बई: बालीवुड की देशी गर्ल के नाम पर मशुहर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन की लिस्ट दिन पर दिन बढ़ती ही जारी है। प्रियंका चोपड़ा का नाम हाल ही में दुनिया की सबसे हॉट महिला की लिस्ट में शामिल हुआ है। इस कड़ी के साथ ही प्रियंका के नाम एक और नया खिताब जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली प्रियंका अब भारत की पहली ऐसी महिला बन गई है जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स सबसे ज्यादा है।

बॉलीवुड के बाद प्रियंका का सिक्का हॉलीवुड में भी देखते ही देखते जम गया। क्वांटिको सीरियल से हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका अब सात समंदर पार भी फेमस हो गई हैं। जिसका सबूत प्रियंका की बढ़ी लोकप्रियता है। अपनी इस बढ़ती लोकप्रियता की वजह से प्रियंका ने श्पद्मावतश् एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।

नए रिकॉर्ड के मुताबिक बॉलीवुड की देसी गर्ल की इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन हो गई है। प्रियंका के इस रिकॉर्ड ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ दिया है। दीपिका पादुकोण की फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 24.9 मिलियन है।

प्रियंका के इस नए रिकॉर्ड से न केवल दीपिका बल्कि बॉलीवुड और क्रिकेट की कई हस्तियां पीछे रह गई हैं। आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली 22.7 मिलियनए आलिया भट्ट 22.7 मिलियन और श्रद्धा कपूर के 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

आपको बता दें प्रियंका के फॉलोअर्स न केवल इंस्टाग्राम बल्कि फेसबुक और ट्विटर पर भी अधिक है। फेसबुक पर प्रियंका के 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल सोशल मीडिया की क्वीन बन गई है। हाल ही में कुछ सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शामिल है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com