रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले दो दिनों में ही फ़िल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। लगभग तय माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। 29 जून को संजू सिनेमाघरों में पहुंची। फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शक थिएटरों में टूट पड़े और संजू को 34.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली, जो 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगहों पर संजू के मॉर्निंग शोज़ तक हाउसफुल चले हैं। कुछ ऐसा ही मंजर शनिवार को भी जारी रहा और बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस में भी ज़ोरदार उछाल आया। संजू ने दूसरे दिन 38.60 करोड़ जमा किए हैं। दूसरे दिन कलेक्शन के लिहाज़ से भी संजू फ़र्स्ट हाफ़ की सबसे बड़ी फ़िल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेस 3 के नाम था, जिसने रिलीज़ के दूसरे दिन (16 जून) 38.14 करोड़ जमा किए थे, मगर याद रहे कि उस दिन ईद थी। मगर, संजू नॉन हॉलीडे वीकेंड में रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, ओवरसीज़ से भी फ़िल्म के अच्छा बिज़नेस करने की ख़बरें आ रही हैं। सिर्फ़ अमेरिका में फ़िल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ से ज़्यादा जमा कर लिये हैं। दुनियाभर में संजू को 5300 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है, जिसमें से सिर्फ़ भारत में फ़िल्म को 4000 स्क्रींस दी गयी हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ रणबीर कपूर की भी यह सबसे बड़ी रिलीज़ है। दो दिनों में संजू ने 73.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है यानी 100 करोड़ तक पहुंचने में फ़िल्म को सिर्फ़ 26.65 करोड़ की दरकार है, जो रविवार को आसानी से मिल जाएगा। अगर रविवार को संजू 40 करोड़ का आंकड़ा पार कल लेती है तो संभव है कि फ़िल्म इस साल का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड भी कर ले। फिलहाल यह रिकॉर्ड पद्मावत के नाम है, जिसने 114 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा किये थे। हालांकि पद्मावत को चार दिन लंबा वीकेंड मिला, वहीं गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी फ़ायदा मिला था। साथ ही पेड प्रीव्यूज़ की रकम भी पद्मावत के ओपनिंग वीकेंड में शामिल कर ली गई है। रणबीर कपूर दर्शकों के दिलों में एक बेहतरीन एक्टर के रूप में स्थापित हो चुके हैं, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर भरोसेमंद एक्टर के तौर पर उन्हें जगह बनाना बाक़ी है। संजू रणबीर के लिए यह काम कर सकती है। रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट यह जवानी है दीवानी है, जिसने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस रिकॉर्ड को संजू दूसरे वीकेंड तक तोड़ सकती है।

Box Office: ‘संजू’ 100 करोड़ से बस इतना दूर, दूसरे दिन कमाए 38.60 करोड़

रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले दो दिनों में ही फ़िल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। लगभग तय माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले दो दिनों में ही फ़िल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। लगभग तय माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।  29 जून को संजू सिनेमाघरों में पहुंची। फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शक थिएटरों में टूट पड़े और संजू को 34.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली, जो 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगहों पर संजू के मॉर्निंग शोज़ तक हाउसफुल चले हैं। कुछ ऐसा ही मंजर शनिवार को भी जारी रहा और बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस में भी ज़ोरदार उछाल आया। संजू ने दूसरे दिन 38.60 करोड़ जमा किए हैं। दूसरे दिन कलेक्शन के लिहाज़ से भी संजू फ़र्स्ट हाफ़ की सबसे बड़ी फ़िल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेस 3 के नाम था, जिसने रिलीज़ के दूसरे दिन (16 जून) 38.14 करोड़ जमा किए थे, मगर याद रहे कि उस दिन ईद थी। मगर, संजू नॉन हॉलीडे वीकेंड में रिकॉर्ड बना रही है।  वहीं, ओवरसीज़ से भी फ़िल्म के अच्छा बिज़नेस करने की ख़बरें आ रही हैं। सिर्फ़ अमेरिका में फ़िल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ से ज़्यादा जमा कर लिये हैं। दुनियाभर में संजू को 5300 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है, जिसमें से सिर्फ़ भारत में फ़िल्म को 4000 स्क्रींस दी गयी हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ रणबीर कपूर की भी यह सबसे बड़ी रिलीज़ है।  दो दिनों में संजू ने 73.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है यानी 100 करोड़ तक पहुंचने में फ़िल्म को सिर्फ़ 26.65 करोड़ की दरकार है, जो रविवार को आसानी से मिल जाएगा। अगर रविवार को संजू 40 करोड़ का आंकड़ा पार कल लेती है तो संभव है कि फ़िल्म इस साल का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड भी कर ले। फिलहाल यह रिकॉर्ड पद्मावत के नाम है, जिसने 114 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा किये थे। हालांकि पद्मावत को चार दिन लंबा वीकेंड मिला, वहीं गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी फ़ायदा मिला था। साथ ही पेड प्रीव्यूज़ की रकम भी पद्मावत के ओपनिंग वीकेंड में शामिल कर ली गई है।  रणबीर कपूर दर्शकों के दिलों में एक बेहतरीन एक्टर के रूप में स्थापित हो चुके हैं, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर भरोसेमंद एक्टर के तौर पर उन्हें जगह बनाना बाक़ी है। संजू रणबीर के लिए यह काम कर सकती है। रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट यह जवानी है दीवानी है, जिसने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस रिकॉर्ड को संजू दूसरे वीकेंड तक तोड़ सकती है।

29 जून को संजू सिनेमाघरों में पहुंची। फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शक थिएटरों में टूट पड़े और संजू को 34.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली, जो 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगहों पर संजू के मॉर्निंग शोज़ तक हाउसफुल चले हैं। कुछ ऐसा ही मंजर शनिवार को भी जारी रहा और बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस में भी ज़ोरदार उछाल आया। संजू ने दूसरे दिन 38.60 करोड़ जमा किए हैं। दूसरे दिन कलेक्शन के लिहाज़ से भी संजू फ़र्स्ट हाफ़ की सबसे बड़ी फ़िल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेस 3 के नाम था, जिसने रिलीज़ के दूसरे दिन (16 जून) 38.14 करोड़ जमा किए थे, मगर याद रहे कि उस दिन ईद थी। मगर, संजू नॉन हॉलीडे वीकेंड में रिकॉर्ड बना रही है।

वहीं, ओवरसीज़ से भी फ़िल्म के अच्छा बिज़नेस करने की ख़बरें आ रही हैं। सिर्फ़ अमेरिका में फ़िल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ से ज़्यादा जमा कर लिये हैं। दुनियाभर में संजू को 5300 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है, जिसमें से सिर्फ़ भारत में फ़िल्म को 4000 स्क्रींस दी गयी हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ रणबीर कपूर की भी यह सबसे बड़ी रिलीज़ है।

दो दिनों में संजू ने 73.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है यानी 100 करोड़ तक पहुंचने में फ़िल्म को सिर्फ़ 26.65 करोड़ की दरकार है, जो रविवार को आसानी से मिल जाएगा। अगर रविवार को संजू 40 करोड़ का आंकड़ा पार कल लेती है तो संभव है कि फ़िल्म इस साल का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड भी कर ले। फिलहाल यह रिकॉर्ड पद्मावत के नाम है, जिसने 114 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा किये थे। हालांकि पद्मावत को चार दिन लंबा वीकेंड मिला, वहीं गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी फ़ायदा मिला था। साथ ही पेड प्रीव्यूज़ की रकम भी पद्मावत के ओपनिंग वीकेंड में शामिल कर ली गई है।

रणबीर कपूर दर्शकों के दिलों में एक बेहतरीन एक्टर के रूप में स्थापित हो चुके हैं, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर भरोसेमंद एक्टर के तौर पर उन्हें जगह बनाना बाक़ी है। संजू रणबीर के लिए यह काम कर सकती है। रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट यह जवानी है दीवानी है, जिसने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस रिकॉर्ड को संजू दूसरे वीकेंड तक तोड़ सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com