Breaking: इस एक्टर को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों?

मुम्बई: मुंबई की चारकोप पुलिस ने भोजपुरी एक्टर मनोज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला से रेप करने का आरोप था। पीडि़ता की 15 सितंबर को की गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक्टर को हिरासत में ले लिया है।
एक्टर के खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीडि़ता ने पुलिस को बयान में बताया कि मनोज ने 2015 में जबरन उसका गर्भपात कराया। पीडि़ता के मुताबिक एक्टर 2012 से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दोनों की मुलाकात एक फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी।

मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढऩे लगी और देखते ही देखते दोनों मे प्यार हो गया। प्यार होने के बाद मनोज ने पीडि़ता के घर आना जाना शूरू कर दिया। फिर एक दिन पीडि़ता ने मनोज को शादी के लिए कहा लेकिन मनोज इस बात से सहमत नहीं हुआ।

पीडि़ता ने कई बार मनोज पर शादी करने के लिए दवाब बनाया। बता दें कि दोनों ही यूपी के रहने वाले हैं। एक दिन पीडि़ता को मनोज का फोन आया जिसमें उसने बताया कि उसने एक वर्षा नाम की लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने वर्षा की बात पीडि़ता से भी करवाई।

इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत कर दी। पीडि़ता एक भोजपुरी सिंगर होने के साथ-साथ कई एल्बमों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं मनोज भोजपुरी फिल्म सौगंध गंगा मईया के , कईसन पियवा के चरितर बा, लहरिया लूट ए राजा जी, और लाल चुनरिया वाली सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com