Breaking News: 26 की उम्र में इस एक्टर की अचानक मौत से सभी हैरान...

Breaking News: 26 की उम्र में इस एक्टर की अचानक मौत से सभी हैरान…

टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्नेश का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर करण परांजपे का उनके घर में निधन हो गया। करण की उम्र केवल 26 साल थी हालांकि उनकी मौत की असली वजह समाने नहीं आई है। करण परांजपे की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं।Breaking News: 26 की उम्र में इस एक्टर की अचानक मौत से सभी हैरान...

करण परांजपे अपनी मां के साथ मुंबई में रहते थे। सुबह करीब 11 बजे उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि करण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी मौत की खबर से सभी हैरान हैं।

‘दिल मिल गए’ में कोस्टार रहे करण वाही ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर के बाद अफसोस जताया। करन वाही ने लिखा, ‘प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।’ करण ने इसके अलावा एक पिक्चर भी शेयर की जिसमें वह करण परांजपे के साथ नजर आ रहे हैं।।

बता दें कि ‘दिल मिल गए’ के अलावा करण परांजपे ने ‘संजीवनी’ सीरियल में काम किया था। ‘दिल मिल गए’ शो में करण के कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा करण परांजपे कई टीवी सीरियल्स में बतौर क्रिएटिव हेड जुड़े हुए थे

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com