दिन के हिसाब से करें रंगों का चयन तो आपको मिलेगी सफलता

रंगों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है रंग हमारे जीवन में खुशी और रौनक लेकर आता है यह रंग ही है जो हमें हमारे स्वभाव के बारे में भी बताता है। रंग से किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह की पहचान होती है वही रंग से ही रंगों का पर्व होली मनाया जाता है। आज हम बात रंगों की कर रहे हैं दो रंग के विषय में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि किस दिन कौन सा कलर आपको पहनना शुभ रहेगा। जिस दिन आप किसी नेक काम के लिए या जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हो तो उस दिन रंगों का चयन बहुत सोच समझ कर करें। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन से दिन किस तरह का रंग आप पर सूट करेगा।

सोमवार
सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत सोमवार से होती है और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को वैसे तो बाघ अंबर धारण किए हुए देखा है लेकिन सोमवार के दिन सफेद वस्त्रों को धारण करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और वह मनचाहा फल व्यक्ति को देते हैं तो सोमवार के दिन आप सफेद रंग का वस्त्र धारण करें।

मंगलवार
मंगलवार को भगवान बजरंगबली का दिन होता है इस दिन आप लाल रंग का वस्त्र धारण करें। लाल रंग जोश और उत्साह का प्रतीक माना जाता है अगर आप मंगलवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनते हैं तो इससे आपके अंदर एनर्जी तो बिल्ड अप होगी ही साथ में आप ऊर्जावान भी रहेंगे।

बुधवार
बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है और इस दिन श्री गणेश की पूजा भी की जाती है। भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाई जाती है और दूर्वा हरि होती है। तो आपको बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए क्योंकि हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और श्री गणेश भगवान को हमेशा आपने खुश ही देखा है। हरे रंग का वस्त्र धारण करने से आप प्रसन्न चित्त रहेंगे और आपके सारे काम बिना किसी विघ्न और बाधा के पूरे होते रहेंगे।

बृहस्पतिवार
बृहस्पतिवार को गुरुवार भी कहा जाता है और इस दिन गुरु भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। बुधवार के दिन पीले रंग के वस्त्र को धारण करने का प्रावधान है। बृहस्पति भगवान को पीले रंग के वस्त्र अति प्रिय है और यह बुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है। नई ऊर्जा का संचार के लिए भी पीले वस्त्र का धारण करना उपयुक्त माना जाता है। पीले रंग के वस्त्रों में सूर्य की किरणें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है इसलिए पीले वस्त्र का धारण बृहस्पतिवार के दिन अवश्य करना चाहिए।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और माता संतोषी को भी समर्पित दिन है। महालक्ष्मी धन की देवी है और मां संतोषी संतोष की देवी हैं। ऐसे में शुक्रवार वाले दिन लाल रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए ऐसे माता लक्ष्मी और माता संतोषी दोनों ही प्रसन्न होती हैं और सुख सौभाग्य से आप को पूर्ण कर देती है।

शनिवार

शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। शनि देव न्याय के देवता कहे जाते हैं। इसलिए उन्हें काले रंग के वस्त्र अति फ्री हैं। शनिवार को काले रंग के वस्त्रों का दान करने का भी नियम है जिससे आपके घर में चल रही भव बाधा और गृह क्लेश से मुक्ति मिल सके। शनिवार के दिन काले वस्त्र धारण करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और सुख और सम्मान की समृद्धि की वृद्धि होती है।

रविवार
रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। रविवार को सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की जाती है और साथ ही में गायत्री माता की भी पूजा अर्चना की जाती है माता गायत्री को पीले वस्त्र अति प्रिय है और सूर्य भगवान को भी पीले वस्त्र फ्री हैं क्योंकि सूर्य की किरणें पीली होती है जिसके तहत पीला रंग पहनने से व्यक्ति में असीम ऊर्जा का संचार होता है और वह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में सफल होता है। माता गायत्री बुद्धि और कौशल की देवी है इसलिए जातक को माता गायत्री से बुध और कौशल की प्राप्ति होती है। इसलिए रविवार के दिन पीले रंग के वस्त्रों को धारण अवश्य करना चाहिए।

—- वंदना

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com