Dabang Khan: सभी सेलीब्रिटीज से बढ़कर दबंग खान ने की केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद, जानिए कैसे?

मुम्बई: बालीवुड जगत में दबंग कहे जाने वाले सलमान खान की अलग ही पहचान है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर है, बल्कि एक दरिया दिल इंसान भी हैं। अब ऐसी चर्चा सामने आ रही है कि सलमान खान ने करेल बाढ़ पीडि़तों की मदद से सभी सेलीब्रिटीज से अधिक 12 करोड़ रुपये दान किये हैं।


सलमान खान ने इस रकम को दान कर इसका न तो कोई प्रचार किया और न ही सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी। दबंग खान के करीबी दोस्त जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के केरल बाढ़ पीडि़तों को दिए गए दान की जानकारी दी है। जावेद जाफरी ने ट्वीट किया कि सलमान खान ने केरल बाढ़ पीडि़तों के सीएम रिलीफ फंड में 12 करोड़ रुपए दान किए हैं।

यह इंसान सही में कुछ अलग है। कितनों की दुआएं लेकर चल रहा है। भगवान आपको सलामत रखे। आपकी इज्जत करने के साथ ही आपसे बहुत प्यार करता हूं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के दान किए आंकड़ों को देखें तो अब तक सबसे ज्यादा रुपए दान करने वाले स्टार सलमान खान ही हैं। सलमान खान के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, कुणाल कपूर रिलीफ फंड में दान कर चुके हैं।

वहीं साउथ स्टार्स की बात करें तो रजनीकांत, राम चरन और अल्लू अर्जुन भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए थे और मोटी रकम देकर बाढ़ पीडि़तों की मदद की है। आपको बता दें केरल में आई भीषण बाढ़ की वजह से 300 लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा है। बेघर लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। लगभग एक दशक बाद भारी बारिश की वजह से राज्य में ऐसी बाढ़ आई है। केरल में आई इस त्रासदी से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ.साथ केंद्र सरकार भी काफी सजग है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com