rich poor

Data: जानिए कौन है देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री!

नई दिल्ली: यूं तो अक्सर राजनीति के मैदान बड़े-बड़े लोगों के नाम अक्सर हम सबको सुनने के लिए मिल ही जाते है, खासकर किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का। लेकिन कुछ ऐसी बातें भी होते ही जो आम लोग तक नहीं पहुंच पाती है। चलिए आज हम आपको कुछ राज्यों के सीएम के बारे में ऐसी बात बताते है, जो आप पहले नहीं जानते होगें।

अगर अमीर सीएम की बात की जाये तो आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू इस वक्त देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। नायडू के बाद दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और तीसरे नंबर पर हैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। नायडू के पास 177 करोड़ की चल.अचल संपत्ति है वहीं खांडू के पास 129 करोड़ और अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

देश के 29 राज्यों के सीएम द्वारा चुनावी हलफनामें में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के आधार पर यह आंकड़े तैयार किए गए हैं। अमीर मुख्यमंत्रियों की संपत्ति देखकर अगर आप हैरान हैं तो देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की संपत्ति जानकर भी आपको अचरज हो सकता है।

त्रिपुरा की वामपंथी सरकार के मुखिया माणिक सरकार के पास 29 मुख्यमंत्रियों में सबसे कम संपत्ति है। माणिक सरकार के पास सिर्फ 26 लाख की कुल संपत्ति है। उनके पास न तो अपनी कोई कार है और न ही घर। सरकार के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं।

ममता के पास भी सिर्फ 30 लाख की ही संपत्ति है और इसमें कोई अचल संपत्ति नहीं है। संपत्ति के लिहाज से निचले क्रम में तीसरे पायदान पर जम्मू.कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती हैं।

मुफ्ती के पास भी सिर्फ 55 करोड़ की चल.अचल संपत्ति है। शिक्षा के लिहाज से सिक्किम के मुख्यमंत्री पीके चामलिंग सबसे अधिक शिक्षित हैं। चामलिंग के पास डॉक्टरेट की उपाधि है। देश के 39 फीसदी मुख्यमंत्री ग्रैजुएट हैं और 32 फीसदी प्रफेशनल्स हैं। 16 फीसदी मुख्यमंत्री पोस्ट ग्रैजुएच हैं और सिर्फ 10 फीसदी मुख्यमंत्री ही ऐसे हैं जिन्होंने हाई स्कूल भी पास नहीं किया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com