Death: भाजपा के बड़े नेता की हार्ट अटैक से मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख!

मुम्बई: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। 67 वर्षीय फुंडकर को अचानक सीने में दर्द हुआ और उन्हें उल्टियां हुईं। उसके बाद उन्हें सोमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फ डणवीस ने दुख जाहिर करते हुए श्रद्धाजलि दी है।


दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के बेहद करीबी फुंडकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। वह भाजपा के ओबीसी नेता थे। आठ जुलाई 2016 में देवेंद्र फ डणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।

उससे पहले वे साल 1991 से लेकर 1996 तक दो बार महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष थे। वह 1978 में पहली बार विधायक चुने गए थे और साल 1980 में फिर से खमगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। एक बार अकोला से सांसद चुने गए थे। फुं डकर महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

उनके बेटे आकाश फुं डकर खमगांव से भाजपा के विधायक हैं। फुं डकर ग्रामीण परिवेश से थे इसलिए उन्हें किसान नेता के रूप में भी जाना जाता था। फु ंडकर के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार में कृषि मंत्री पांडुरंग फुं डकर के निधन से स्तब्ध हूं। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वह राज्य के किसानों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे। मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फ डणवीस ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री पांडुरंग फुं डकर का अचानक दुखद निधन हुआ। इसका हमें दुख है। उनके निधन से भाजपा परिवार का नुकसान हुआ है। वह राज्य के विकास में एक शिल्पकार के रूप में देखे जाते थे। जिन चंद लोगों ने भाजपा को गांव-गांव तक पहुंचाया उसमें फु ंडकर का भी योगदान रहा है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com