Dowry: फेरे से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता, जानिए क्या थी वजह!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां इलाके में सात फेरों से पहले लड़के वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की तो सजी संवरी दुल्हन ने दहेज लोभी परिवार में शादी करने से मना कर दिया। इस बात को सुनकर लड़के वाले मारपीट पर उतारू हो गये। अब लड़की वालों ने इस संबंध में निगोहां पुलिस से शिकायत की है।


निगोहां के भैरमपुर गांव के रहने वाले किसान भुइयांदीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने ने बताया कि वह अपनी बेटी शिवदेवी का विवाह पीजीआई कल्ली पश्चिम के रहने वाले रामप्रकाश के बेटे प्रदीप के साथ तय किया था।

तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को अपनी बेटी की पै पूँजी लेकर अपने रिश्ेदारों व गांव के लोगों के साथ कल्ली पश्चिम लड़के के घर पहुंचे, जहां शादी की रस्मे की जाने लगी, जब लड़की लड़के की फेरो की रस्म की बात आयी तो लड़के के परिवारजनों ने दो लाख रुपये की मांग करने लगे इस पर लड़की के पिता हाथ पैर जोडऩे लगे।

वहीं इसकी भनक दुल्हन को लगी तो उसने ऐसे परिवार में शादी करने से ही मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि मामला मारपीट में बदल गया कुछ लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

पर बात रिश्ता बनाने के बजाए तोडऩे की बाते शुरू हो गयी। देर रात लड़की पक्ष के लोग अपनी लड़की को बिना फेरो के ही वापस लेकर चले आए। सोमवार को लड़की के पिता ने निगोहां थाने पर लिखित शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com