Fake: भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री के लेटरपैड का गलत प्रयोग!

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष और केन्द्रीय रेल मंत्री के लेटर पैड और साइन कर सिफारिशी पत्र कुछ जगह भेजा गया। इन पत्रों की जब छानबीन की गयी तो वह फर्जी मिला।

अब इस मामले में भाजपा मुख्यालय प्रभारी भरत दीक्षित ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि बीते 14 अप्रैल को हजरतगंज पुलिस को भाजपा मुख्यालय प्रभारी भरत दीक्षित की लिखित शिकायत मिली कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय और केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के लेटर पैड और साइन को गलत प्रयोग करते हुए कुछ जगहों पर सिफारिशी पत्र भेजा गया है।

जिन जगहों पर यह सिफारिशी पत्र भेजा गया, वहां से जब छानबीन की गयी तो पता चला कि पत्र फर्जी है। इसके बाद इस बात की जानकारी भाजपा मुख्यालय को दी गयी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भरत दीक्षित ने शिकायत हजरतगंज पुलिस से की। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि अभी तक की गयी छानबीन में एक अधिवक्ता का नाम सामने आ रहा है। पुलिस अपनी तरफ से छानबीन में लगी है।

युवती की फेसबुक आईडी हैक

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com